सेना में वीरता पुरस्कार पाने वालों के लिए बड़ा ऐलान, ट्रेन के AC कोच में मिलेगी आजीवन फ्री सफर की सुविधा

भारत सरकार की तरफ से वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के कर्मचारियों के परिवारवालों के लिए रेलवे की तरफ से सुविधा में विस्तार किया गया है. सरकार की तरफ से जारी किए गए ऑर्डर के मुताबिक, सेना, नौसेना, वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार पाने वालों के जीवन साथी को रेलवे में पूरे जीवन के लिए फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इस आदेश में बताया गया है कि वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के कर्मचारी के जीवनसाथी, जिनमें विधवा और विधुर शामिल रहेंगे.

TRAIN.jpg (1)

भारत सरकार की तरफ से वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के कर्मचारियों के परिवारवालों के लिए रेलवे की तरफ से सुविधा में विस्तार किया गया है. सरकार की तरफ से जारी किए गए ऑर्डर के मुताबिक, सेना, नौसेना, वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार पाने वालों के जीवन साथी को रेलवे में पूरे जीवन के लिए फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इस आदेश में बताया गया है कि वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के कर्मचारी के जीवनसाथी, जिनमें विधवा और विधुर शामिल रहेंगे. इन्हें अपनी दूसरी शादी करने से पहले तक ये सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा रेलवे ये सुविधा वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के जवानों के माता-पिता को भी ये सुविधा देगी.

विज्ञापन

किस कोच में कर सकेंगे सफर?

भारतीय रेलवे की ट्रेनों में फर्स्ट क्लास, 2 AC, AC चेयर कार में एक साथी के साथ वीरता पुरस्कार पाने वाले लोगों के माता-पिता जिंदगी भर फ्री यात्रा के तौर पर रेलवे रियायत देगी. इसको लेकर रक्षा अधिकारी की तरफ से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

परिवार को भी मिलेगा लाभ

इस योजना का दायरा केवल पदक विजेताओं तक सीमित नहीं है. आदेश के मुताबिक परिवार के लोग भी इस सुविधा के पात्र होंगे:

  • वीरता पदक विजेता (सेना, नौ सेना और वायु सेना मेडल- गैलेंट्री)
  • जीवनसाथी (पति या पत्नी)
  • शहीद सैनिकों की विधवा/विधुर (पुनर्विवाह तक)
  • मरणोपरांत सम्मानित अविवाहित सैनिकों के माता-पिता

पहले छह ‘चक्र’ पुरस्कारों तक सीमित थी सुविधा

अब तक आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा केवल परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं को मिलती थी. नए आदेश के बाद सेना, नौ सेना और वायु सेना के वीरता पदक भी इसी श्रेणी में शामिल कर लिए गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ