---विज्ञापन---

देश angle-right

India Corona Update: 24 घंटे में कोरना के 65 नए केस, 90 हुए ठीक

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक […]

---विज्ञापन---

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में कोरोना के दैनिक मामले में आज थोड़ी तेजी दर्ज की गई है।

24 घंटे में कोरोना के 65 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 65 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से दो व्यक्तियों की मौत की खबर है। मरने वालों में एक-एक उत्तर प्रदेश और केरल से सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 33 नए केस सामने आए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 32 की कमी दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (28 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 65 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से दो व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। वहीं इस दौरान देश में 90 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,606 से घटकर 1,579 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 27 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,94,097 हुई 
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 94 हजार 097 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 613 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 905 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 606
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 94 हजार 097
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 613
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 905

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट लगतारा बढ़ रहा है। फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 28, 2023 03:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola