दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं और छाए बादल, 18 राज्यों में बारिश की चेतावनी, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मानसून वापसी करने वाला है, लेकिन अभी भी मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं. मौसम विभाग ने आज 31 अगस्त को कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं अगले 2 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है.

imd weather forecast | Aaj Ka Mausam | Delhi NCR

देश के कई राज्यों में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं. (Credit- X/AI)

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है. हालांकि 15 सितंबर मानसून की वापसी की तारीख है, लेकिन उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है. इसके असर से पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के करीब 18 राज्यों में आज बादल बरसेंगे. वहीं अगले कुछ दिन तक पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में बारिश होती रहेगी. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के लोगों को ज्यादा सतर्क रहना होगा. क्योंकि इन राज्यों के कुछ इलाके पहले से बाढ़ की चपेट में हैं.

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार, आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. निचले इलाकों में जलभराव होने और बाढ़ आने का खतर है. वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने और मिट्टी खिसकने का खतरा है. इसलिए पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा. वहीं निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है.

विज्ञापन

आज किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आज 31 अगस्त से 3 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा. आज उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है. प्रयागराज-वाराणसी समेत 18 जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार के 11 जिलों में आज भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. पंजाब के 12 जिलों में भी आज बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. आज चंडीगढ़ में बादल छाएंगे और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है. वहीं हरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं. उत्तराखंड के 10 जिलों में भी आज भारी बारिश होने का अलर्ट है. इसलिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

दिल्ली-NCR में मौसम को लेकर अपडेट

दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने आज 31 अगस्त को शाम तक दिल्ली और नोएडा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री रह सकता है. वहीं परसो एक सितंबर दिन मंगलवार को दोपहर से शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. 2 सितंबर दिन बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है. जैसे-जैसे मानसून वापस जाएगा, वैसे-वैसे मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ