राहुल गांधी के खिलाफ शुद्धिकरण विवाद में FIR दर्ज, दलित के अपमान का आरोप, SC-ST एक्ट में कार्रवाई की मांग

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है और इस बार उन पर दलित समुदाय का अपमान करने के आरोप लगे हैं. उत्तराखंड के हल्द्वानी में लिखिल शिकायत पर FIR दर्ज की गई है.

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने दिल्ली हादसे पर जताया दुख (Photo- X)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक FIR दर्ज हुई है. उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के साथ-साथ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3(1) के तहत केस दर्ज किया गया है. राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत अनुसूचित जाति (वाल्मीकि) समुदाय के सदस्य अमित कुमार ने दी है. अमित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की टिप्पणियों से समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. आरोप हैं कि राहुल गांधी ने उन्हें और उनके समुदाय को सार्वजनिक रूप से जातिवादी और दलित विरोधी कहकर अपमानित किया है.

विज्ञापन

राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए गए?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान का यज्ञ करके ‘शुद्धिकरण’ किया गया था. इस घटनाक्रम पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई. अब इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता अमित ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग दिया और इसे छुआछूत से जोड़ा. राहुल गांधी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से दलित विरोधी, जातिवादी और छुआछूत जैसा भेदभाव करने वाला बताकर अपमानित किया है, जिससे उन्हें ठेस पहुंची.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने क्या सवाल उठाया था?

बता दें कि राहुल गांधी ने दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी की घटना पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष की रैली के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करना छुआछूत जैसा व्यवहार करना ही है. इस मामले में शुद्धिकरण यज्ञ करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए. कांग्रेस ने भाजपा और RSS पर आरोप लगाए. वहीं प्रियंका गांधी ने भी शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की. लेकिन कांग्रेस रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ को दलितों के अपमान से जोड़ रही है, वहीं शिकायतकर्ता और भाजपा धार्मिक आस्था और रैली स्थल की सफाई से जुड़ा मामला बता रहे हैं.

विज्ञापन

चिराग पासवान ने क्या सवाल उठाए थे?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यत्र पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि दलितों के लिए जो लोग चिंता कर रहे हैं, उन्हीं लोगों ने देश ने आजादी के बाद लंबे समय तक दलितों को भरपूर मौके दिए तो वे अब कैसे दावा कर सकते हैं कि समाज में आज भी छुआछूत जैसा भेदभाव होता है? समाज में भेदभाव आज भी होता है तो इसका मतलब यह है कि वे भेदभाव मुक्त भारत की नींव को असरदार तरीके से रखने और मजबूत करने में नाकाम रहे. आरक्षण देने का आधार सामाजिक भेदभाव था और अब इसे आर्थिक नजरिए से देखना और इस पर चर्चा करना संविधान के खिलाफ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ