झगड़े के बाद 7वीं मंजिल से गिरे महिला इंजीनियर और दोस्त, एक की मौत; दूसरा पेड़ की टहनियों में फंसा

शुरुआती जांच के मुताबिक, सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. बहस के दौरान जननी इमारत के किनारे की ओर बढ़ीं और वहां से छलांग लगाने की कोशिश की.

Woman Software Engineer Dies, Bengaluru Whitefield PG, Engineer 7th Floor Fall, Techie Janani, Societe Generale Techie Death, Bengaluru news, Bengaluru police

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में एक प्राइवेट को-लिविंग पीजी की सातवीं मंजिल से गिरने की वजह से 23 साल की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसका 30 वर्षीय दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुडुचेरी के रहने वाले थे दोनों

युवती की पहचान जननी के रूप में हुई है, जो Societe Generale नाम की कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रही थी. वह मूल रूप से पुडुचेरी के उलईवक्कल की रहने वाली थीं. जनवरी से व्हाइटफील्ड के ईसीसी रोड स्थित माउंटेन पीजी में रह रही थीं. वहीं, जख्मी युवक की पहचान मणिकवेलु के रूप में हुई है, जो एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करता है और वह भी पुडुचेरी के नल्लाथुर का रहने वाला है.

विज्ञापन

विवाद के बाद हुआ हादसा

शुरुआती जांच के मुताबिक, सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. बहस के दौरान जननी इमारत के किनारे की ओर बढ़ीं और वहां से छलांग लगाने की कोशिश की. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उन्होंने मणिकवेलु को भी अपने साथ खींच लिया, जिससे दोनों सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए. जननी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मणिकवेलु जमीन पर गिरने से पहले एक पेड़ की टहनियों में उलझ गया, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों के बीच हुए विवाद की वजह की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ