हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज फिर दिल्ली की सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी; राहुल ने ममता, अखिलेश, तेजस्वी और उद्धव को बुलाया दिल्ली

विपक्षी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें SIR प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं से अवगत कराना चाहते हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की औपचारिक मांग रखना चाहते हैं.

विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन की ओर से विपक्षी प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का अभी तक कोई आधिकारिक समय नहीं दिया गया है. (Image- ANI)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है. लगातार जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच विपक्षी सांसद शुक्रवार को एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं. तय रणनीति के तहत विपक्षी सांसद संसद भवन में जुटेंगे और वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे.

विपक्षी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें SIR प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं से अवगत कराना चाहते हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की औपचारिक मांग रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें : ‘देश में वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश’, राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

विज्ञापन

राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को मिलाया फोन

राष्ट्रपति भवन की ओर से विपक्षी प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का अभी तक कोई आधिकारिक समय नहीं दिया गया है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी एकता को धार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई दिग्गज नेताओं से फोन पर बात कर उन्हें दिल्ली आने का आग्रह किया है.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता से दिल्ली रवाना होने से पहले इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को लेकर उन्हें राजधानी आने को कहा गया है.

विज्ञापन

दोपहर 3 बजे सेंट्रल हॉल में बैठक

रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए विपक्षी गठबंधन के सभी सांसद शुक्रवार दोपहर 3.00 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में एक अहम बैठक करेंगे. बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की योजना है. विपक्षी सूत्रों का कहना है कि अगर राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलता है तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा. विपक्ष ने साफ किया है कि उनके पास सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने के तमाम विकल्प खुले हैं.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की का लगा आरोप

विज्ञापन

समय मिलने का इंतजार

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए पहला अनुरोध 2 अक्टूबर को भेजा था. इसके बाद राष्ट्रपति भवन ने बैठक में शामिल होने वाले नेताओं की सूची मांगी थी. विपक्ष ने 5 अक्टूबर को सभी नेताओं के नाम भेजते हुए 7, 8 या 9 अक्टूबर का समय मांगा था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola