SA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ निकल गए आगे

Steve Smith Test Record: स्टीव स्मिथ ने अब तक पूरी दुनिया में टेस्ट क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा पहले टेस्ट मैच में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ा है. अब उनके निशाने पर रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड है.

Steve Smith/ Image Source: ANI

Steve Smith/ Image Source: ANI

Steve Smith Test Record: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने नाम बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.उन्होंने स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब उनके निशाने पर रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड है. स्मिथ से आगे अब पोंटिंग और एलन बॉर्डर ही बचे हैं.

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ निकल गए आगे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्टीव स्मिथ बड़ी पारी नहीं खेल सके. लेकिन उन्होंने इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने 53 गेंदों में 25 रन बनाए थे. इस पारी के दम पर वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन रिकी पोंटिंग ने बनाए हैं. उन्होंने 13378 रन बनाए हैं. इसके अलावा एलन बॉर्डर 11174 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं, स्टीव स्मिथ 10945 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा स्टीव वॉ अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 10927 रन बनाए हैं. इसके अलावा डेविड वॉर्नर 8786 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

स्मिथ लगातार ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 125 टेस्ट मैच की 223 पारियों में 37 शतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 45 अर्धशतक भी बनाए हैं. वनडे में उन्होंने 170 मैच में 5800 रन बनाए हैं, जबकि 67 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 1094 रन निकले हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रिकी पोंटिंग – 13378 रन
एलन बॉर्डर – 11174 रन
स्टीव स्मिथ – 10945 रन
स्टीव वॉ – 10927 रन
डेविड वॉर्नर – 8786 रन

स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 12वें खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 12वें खिलाड़ी हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. उन्होंने 200 टेस्ट मैच में 15921 रन बनाए हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर जो रूट हैं. उन्होंने 169 मैच में 14278 रन बनाए हैं. वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं. इसके अलावा रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक्स कैलिस का नाम आता है. उन्होंने 166 मैच में 13289 रन बनाए हैं. इसके अलावा राहुल द्रविड़ 164 टेस्ट मैच में 13288 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ