WWE दिग्गज की खतरनाक वापसी और फैंस को मिलेंगे 2 नए चैंपियन, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE SmackDown के एपिसोड के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस को वहां पर बडे़ मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिलेंगे. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE SmackDown: WWE मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने पांच बड़े मैचों का ऐलान किया है. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. खैर इससे पहले सभी की नजरें SmackDown के अंतिम एपिसोड पर टिकी हैं. वहां पर बड़े मुकाबले दर्शकों को देखने को मिल सकते हैं. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
सीएम पंक की वापसी
2 / 6सीएम पंक मनी इन द बैंक में होने वाले लैडर मैच में एक्शन में नज़र आने वाले हैं. उन्होंने गुंथर और फिन बैलर को हराकर लैडर मैच में प्रवेश किया था. वैसे वो जीत के प्रबल दावेदार नहीं माने जा रहे हैं. मनी इन द बैंक से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में पंक नज़र आएंगे. वो लैडर मैच के लिए हुंकार भरेंगे. उनका अन्य रेसलर्स के साथ ब्रॉल भी हो सकता है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
3 / 6SmackDown के एपिसोड में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. फैटल इंफ्लूएंस की फॉलन हेनली और लैने रेड अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर और टैटम पैक्सले के खिलाफ डिफेंड करेंगी. हेनली और रेड को इस बार बड़ा झटका लग सकता है. दोनों अपनी चैंपियनशिप गंवा सकती हैं. पैक्सले ने हाल ही में ब्लू ब्रांड में कदम रखा है. उन्हें पुश दिया जा सकता है. फ्लेयर के साथ मिलकर वो चैंपियन बन सकती हैं. (Photo: WWE.com)
डार्क मैच
4 / 6SmackDown के बाद एक डार्क मैच देखने को मिलेगा. सैथ रॉलिंस, सोलो सिकोआ और एलए नाइट का मैच रॉयस कीज, ब्रोंको नीमा और लूशियन प्राइस के साथ होगा. रॉलिंस अभी तक लाइव टीवी पर समरस्लैम के बाद से नज़र नहीं आए हैं. हालांकि वो लाइव इवेंट में मैच लड़ रहे हैं. ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वो वापसी करने वाले हैं. इस मुकाबले में घमासान मचने की उम्मीद है. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी
5 / 6रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी अभी भी जारी है. रैंडी लगातार कोडी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. रैंडी की वजह से ही कोडी लैडर मैच में एंट्री नहीं कर पाए. कोडी का पांव सही मौके पर रैंडी ने पकड़ लिया था. अब इनकी दुश्मनी और ज्यादा खतरनाक हो गई है. SmackDown के एपिसोड में दोनों नज़र आएंगे. इस बार दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है. (Photo: WWE.com)
लैडर मैच के सभी रेसलर्स की एंट्री
6 / 6मेंस लैडर मैच में पेंटा, जे'वॉन एवंस, ब्रॉन ब्रेकर, सीएम पंक, केविन ओवेंस और ट्रिक विलियम्स के बीच होने वाला है. सभी तगड़े रेसलर्स हैं. लैडर मैच से पहले सभी SmackDown के एपिसोड में आकर अपनी बात रखेंगे. इनके बीच ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है. ऐसा हुआ तो फिर खूब बवाल मच जाएगा. केविन और पंक की राइवलरी भी लंबे समय से चल रही है. इन दोनों को भी लैडर मैच में डाला गया है. (Photo: WWE.com)