दिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का असर

दिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का असर

CJP Protest

दिल्ली में कल स्कूलों में ऑनलाइन क्लास दी जाएंगी. (Photo: PTI/AI)

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी कड़ी में अब कल कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है, जिसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. मेट्रो सेवाओं में रुकावट के कारण दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपनी क्लास ऑनलाइन कर दी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, पैरेंट-टीचर मीटिंग का टाइम भी बदल दिया है और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों ने लिया बड़ा फैसला

सरदार पटेल स्कूल ने पेरेंट्स को जानकारी देते हुए कहा कि नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग और स्टूडेंट्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को क्लास 6 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लास दी जाएंगी. स्कूल ने शनिवार को होने वाले ‘एक्टिविटी वीक’ के उद्घाटन को भी टाल दिया गया है. साथ ही शुक्रवार को छात्रों के लिए स्कूल के बाद रुकने की सुविधा भी बंद कर दी है. वहीं, रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल ने सुरक्षा कारणों की वजह से ही शनिवार को होने वाली पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का वक्त भी बदल दिया है.

कॉलेजों में परीक्षाएं स्थगित

भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने शनिवार को होने वाली अपनी मिड-टर्म परीक्षाएं सोमवार तक टाल दी हैं. कॉलेज ने एक नोटिस में कहा कि ये फैसला गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन, कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी (USICT) के डीन और दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर के निर्देशों के आधार पर लिया गया है. वहीं, रोहिणी के महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी शनिवार को होने वाले एग्जाम 12 अक्टूबर तक के लिए टाल दिए गए हैं.इंस्टीट्यूट ने बताया कि इस फैसले को USICT, GGSIPU के डीन और BTech प्रोग्राम कोऑर्डिनेशन कमिटी ने मंजूरी दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ