हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor : भारत की कार्रवाई से संसद में रो पड़ा पाकिस्तानी सांसद, रोते-रोते क्या कहा?

भारत की आतंकियों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने कई भारतीय ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की। हमले नाकाम होने पर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। संसद में रोते हुए एक सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि अल्लाह, हमारे मुल्क की हिफाजत करे।

विज्ञापन
पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल

जब भारत ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, तो पाकिस्तान बौखला गया। बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के कई ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

अब पाकिस्तान की संसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांसद रोते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि “अल्लाह अब पाकिस्तान की हिफाजत करे।”

पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल ने संसद में कहा, “मैं सभी सांसदों से अपील करता हूं कि हम सब मिलकर रब से रुजू करें। हे रब, हम तेरे आगे सिर झुकाते हैं, तू इस मुल्क की हिफाजत करना।”

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत के पंजाब में रॉकेट दाग रहा है। फिरोजपुर, अमृतसर में रॉकेट मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसलिए पाकिस्तान के हमले की आशंका से सरकार ने गुरदासपुर में पूर्ण ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए है। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अगले आदेशों तक ब्लैकआउट रहेगा, क्योंकि आशंका है कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर को निशाना बना सकता है।

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। फायर एंड इमरजेंसी ऑफिसर शबीर उल हसन ने जानकारी दी कि इलाके में पाकिस्तानी सेना की ओर भारी गोलाबारी की जा रही है। इसलिए 5 वाहनों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। श्रीनगर, बारामुल्ला, सोपोर और पट्टन से इमरजेंसी वाहन बुलाए गए हैं। फोम टेंडर, 5 वाटर टेंडर और 5 फायर फाइटिंग गाड़ियां भी तैयार हैं।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola