---विज्ञापन---

भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, लाहौर-कराची समेत कई शहरों पर बड़ा हमला

India Pakistan Tension : 8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारत ने लाहौर पर मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की है।

---विज्ञापन---

India Pakistan Tension : पाकिस्तान ने 8 मई को रात होते ही मिसाइल से अटैक करना शुरू कर दिया। तैयार बैठी भारतीय सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट को मार गिराया है। पाकिस्तान ने एक साथ कई शहरों को निशाना बनाया था लेकिन भारतीय सेना ने उसके हमले को नाकाम कर दिया है। अब खबर है कि भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है। भारत ने लाहौर पर अटैक कर दिया है। भारत ने मिसाइल और ड्रोन से पाकिस्तान पर हमला किया है। भारत द्वारा कराची पर किया गया ये बड़ा हमला है। इसके साथ ही सियालकोट, कराची और इस्लामाबाद में भी हमला किया गया है।

---विज्ञापन---

F-16 और 2 J -17 को मार गिराया

पाकिस्तान ने अंधेरा होते ही भारत पर बड़े हमले की साजिश रची थी लेकिन तैयार बैठी भारतीय सेना उसके हमले को नाकाम किया है। पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन को गिराने के बाद पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान F-16 और 2 J -17 को भी मार गिराया है।

इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें लाहौर और सियालकोट को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों जगहों पर बड़े धमाके हुए हैं और दोनों जगहों पर पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत ने दिया करारा जवाब

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था, इसके बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने जवाबी कार्रवाई की बात कही थी। इसके एक दिन बाद ही पाकिस्तान की तरफ से नापाक कोशिश की गई लेकिन सैनिकों ने करारा जवाब दिया है।

पाकिस्तान ने 15 जगहों को बनाया था टारगेट

इससे पहले पाकिस्तान 8 मई की सुबह-सुबह भारत के 15 जगहों को चुनकर हमला करने की कोशिश की थी, यह हमला ड्रोन और मिसाइल से किया गया था लेकिन भारतीय सेना इसे भी नाकाम कर दिया था। इसी से बौखलाए पाकिस्तान ने 8 मई की शाम को हमला किया लेकिन फिर से मुंह की खानी पड़ी है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

First published on: May 08, 2025 10:35 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola