'नाच न जाने, आंगन टेढ़ा...', जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- चुनाव नहीं जीते तो प्रजातंत्र खत्म हो गया?

Karnatka Assembly Election 2023, BJP Chief JP Nadda, Congress MP Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वालों के लिए टूल किट बन गए हैं।

विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। मार्च के अंतिम हफ्ते में निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है। इससे पहले वहां सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छल्लाकेरे पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में देश और प्रजातंत्र को बदनाम किया। वे वहां जाकर कहते हैं कि भारत में प्रजातंत्र खत्म हो गया है। सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकी तो प्रजातंत्र खत्म हो गया? नाच न जाने आंगन टेढ़ा। ऐसे ही हैं राहुल गांधी। ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो, प्रजातंत्र बचाओ।

विज्ञापन

साजिश का हिस्सा बने राहुल

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वालों के लिए टूल किट बन गए हैं। वे कांग्रेस और कथाकथित वाम उदारवादी देश के खिलाफ विदेशी ताकतों की गहरी साजिश का हिस्सा बन गए हैं। राहुल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया पलटवार

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नड्डा खुद देश विरोधी हैं। देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में उनके संगठन के लोगों ने हिस्सा नहीं लिया था। लोकतंत्र की बात करने वाले राहुल गांधी सच्चे देशभक्त हैं। नड्डा के पास जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ