---विज्ञापन---

भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक! 10 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में शीतलहर चलने से ठंड और दिन में धूप खिलने से गर्मी का असर है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने का अलर्ट दिया है। इससे देशभर में तूफानी हवाओं, भारी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर का असर दिख सकता है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Update Latest Report: देश के तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके असर से उत्तर भारत में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ-साथ एक्टिव होने से देश के 10 से ज्यादा राज्यों में तूफानी हवाएं चलने, भारी बारिश होने और बिजली गिरने के आसार हैं। दिल्ली से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अलर्ट जारी करके बारिश, बर्फबारी और कोल्ड वेव से ठिठुरन बढ़ने का अलर्ट दिया है। न्यूनतम तापमान में एक से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

 

---विज्ञापन---

कई राज्यों मे चल रही हैं सर्द हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में 20 किलोमीटर और मध्य प्रदेश में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोल्ड वेव का प्रकोप है। इससे सुबह शाम सूखी ठंड महसूस हो रही है। राजस्थान में भी शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आई। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में भी कोल्ड वेव का असर रहा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी। 12 फरवरी तक प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना रहेगी।

---विज्ञापन---

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। इसके असर से उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में आज मौसम करवट बदल सकता है। पाकिस्तान के ऊपर बना ट्रफ (वायुमंडलीय दबाव क्षेत्र) पूर्व की ओर बढ़ेगा, जिससे भारत में मौसम करवट लेगा। 13 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी, जिससे मैदानी इलाकों में बारिश और शीतलहर का असर रहेगा। इस समय उत्तर में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसे ईरान और उसके पड़ोस में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के साथ ही डेढ़ किलोमीटर ऊपर दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

 

---विज्ञापन---

12 फरवरी तक तूफानी हवाएं चलेंगी

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असार से उत्तर पश्चिम भारत पर. 12.6 किलोमीटर ऊपर 135 समुद्री मील तक की ओर पूर्वोत्तर भारत में समुद्र के ऊपर पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली हवाएं एक्टिव हैं। उनके प्रभाव से 12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। सिक्किम, पूर्वोत्तर असम, अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 12 फरवरी तक आंधी और तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। 10 फरवरी तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में मौसम के ताजा हालात

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में पिछले 5 दिन से शीतलहर चल रही है, जिससे सुबह-शाम को ठंडक का अहसास होता है, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलने से मौसम गर्म भी है। शनिवार को भी दिनभर आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। आज सुबह 9 फरवरी को अधिकतम तापमान शीतलहर के कारण 23.33 °C रहा। हवा में 13% नमी है और हवा की गति 13 किलोमीटर/घंटा है। सूरज सुबह 7:04 बजे उदित हुआ और शाम 6:06 बजे अस्त होगा। मौसम विभाग ने 11 और 12 फरवरी को दिल्ली-NCR में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2025 07:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola