कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव; 130 नेताओं की बनी लिस्ट

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने करीब 130 नेताओं के इंटरव्यू लेकर उनकी क्षमता और संगठन में उनके योगदान का आकलन किया है. एआईसीसी के करीब 50 फीसदी सचिवों को जिम्मेदारियों से हटाकर युवा और सक्रिय चेहरों को आगे लाने की संभावना है.

RAHUL GANDHI.jpg (1)

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी के करीब 130 नेताओं के इंटरव्यू लिए. (फोटो- X)

कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी तेज हो गई है. पार्टी नेतृत्व अब पुराने चेहरों के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ युवा और सक्रिय नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के करीब 130 नेताओं के इंटरव्यू लिए हैं. इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी शामिल रहे.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आने वाले दिनों में AICC के स्तर पर कुछ अहम बदलाव करने जा रही है. इस समय मौजूदा सचिवों में से लगभग आधे नेताओं की छुट्टी कर दी जाएगी. पार्टी का फोकस ऐसे नेताओं को आगे लागने पर है जो संगठन के लेवल पर ज्यादा सक्रिय हों, जमीन पर काम कर सकें और चुनावी परिस्थितियों के मुताबिक पार्टी को मजबूत करने की क्षमता रखते हों.

विज्ञापन

130 दावेदारों की हुई स्क्रीनिंग

इस पूरी प्रक्रिया के तहत पिछले हफ्ते लगभग 130 संभावित दावेदारों की स्क्रीनिंग की गई. सात सितंबर से शुरू हुआ यह इंटरव्यू राउंड बिल्कुल प्रोफेशनल अंदाज में किया गया और उनका इंटरव्यू भी लिया गया. बता दें कि हर एक नेता का विस्तृत डोजियर पहले से ही तैयार था. नेताओं की जमीन पर सक्रियता, उनके पिछले कामकाज का रिकॉर्ड, सांगठनिक काम और चुनावी प्रदर्शन का पूरा कच्चा-चिट्ठा मौजूद था.

इंटरव्यू के दौरान नेताओं से यह भी पूछा गया कि अगर उन्हें ऐसे राज्य की जिम्मेदारी दी जाए, जहां कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है, तो वे संगठन को मजबूत करने के लिए क्या रणनीति अपनाएंगे. इसके अलावा आगामी चुनावों की तैयारी, स्थानीय राजनीतिक मुद्दों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना पर भी सवाल किए गए.

विज्ञापन

आज होनी है अहम बैठक

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 15 सितंबर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूदा AICC सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे. इस दौरान सचिवों के अब तक के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर सीधे फीडबैक भी दिया जाएगा. माना जा रहा है कि बैठक के बाद पार्टी सचिवों की नई लिस्ट को अंतिम रूप दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक, संगठन में कमजोर प्रदर्शन करने वाले कई पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है. पार्टी करीब आधे सचिवों को जिम्मेदारी से हटाकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका देने के मूड में है. इसका मकसद संगठन में सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ राज्यों में पार्टी के कामकाज को और मजबूत करना है.

विज्ञापन

कांग्रेस में अभी 64 AICC सचिव

फिलहाल कांग्रेस में AICC सचिवों की संख्या 64 है. इनमें से बड़ी संख्या में सचिवों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है. ये नेता संबंधित AICC महासचिव या राज्य प्रभारी के साथ मिलकर काम करते हैं. उनकी भूमिका राज्य कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज की निगरानी करने, स्थानीय इकाइयों को सहयोग देने और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की होती है. वहीं, कुछ AICC सचिवों की तैनाती दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालयों में भी है. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यालय से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं.

नई जिम्मेदारियों के लिए नेताओं के इंटरव्यू भी किए गए हैं. इंटरव्यू के दौरान करीब 12 से 14 उम्मीदवारों का एक ग्रुप बनाया गया था. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने उम्मीदवारों से संगठन में उनके पिछले काम, अनुभव और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से सवाल किए. अब सभी की समीक्षा के बाद पार्टी जल्द ही सचिवों की नई टीम का ऐलान कर सकती है.

विज्ञापन

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरव्यू में शामिल हुए एक नेता ने बताया कि बातचीत की शुरुआत में उम्मीदवारों से करीब एक मिनट में अपना परिचय देने के लिए कहा गया. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल ने संगठन में उनकी भूमिका और अब तक किए गए काम को लेकर सवाल किए. नेताओं से पूछा गया कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाई, फैसले लेने के पीछे क्या वजह रही, पार्टी के लिए उनका योगदान क्या रहा और किन क्षेत्रों में वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ