'सरकारी मशीनरी ने…', मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में धांधली का लगाया आरोप; BSP ने जीती 19 सीटें

राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनाते हुए 4,179 वार्ड में जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस ने हिस्से में 3,613 वार्ड आए हैं.

rajasthan urban local bodies, rajasthan urban local bodies portal, congress rajasthan, bjp rajasthan, bhajan lal sharma, rajasthan ulb list, rajasthan independent candidate, bharatiya janata party rajasthan, rajasthan ward election, rajasthan municipal election 2026, rajasthan state election commission

बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. (Image - ANI)

राजस्थान निकाय चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. बसपा चीफ मायावती ने इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने चुनाव में धांधली की भी आशंका जाहिर की है. उन्होंने कहा कि अगर दोबारा गिनती में गड़बड़ी नहीं होती तो पार्टी के नतीजे और ज्यादा अच्छे आते.

विज्ञापन

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बसपा ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं. वरना पार्टी का रिजल्ट यहां और भी अच्छा आ सकता था.’

विज्ञापन

मायावती ने साथ ही कहा कि राजस्थान में जीत के लिए पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

उन्होंने साथ ही कहा, ‘हालांकि, इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुए हैं, तो वहां भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं. उम्मीद है कि अब वहां आगे होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर नतीजे जरूर लाएंगे.’

विज्ञापन

कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत के कुछ केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं.

नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484, नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338, नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 तथा नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या चार के बूथ संख्या 05 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा.

विज्ञापन

किसे मिली, कितनी सीटें?

राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनाते हुए 4,179 वार्ड में जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस ने हिस्से में 3,613 वार्ड आए हैं. भाजपा ने राज्य के 10 नगर निगमों में से चार में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है.

विज्ञापन

इस जीत पर पीएम मोदी ने ‘झूठ की गूंज’ पर ‘सच की जीत’ का सबूत करार दिया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार. यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है. यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि ‘डबल इंजन’ सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ