ब्रिक्स समिट के बाद भारत-चीन के रिश्तों को मिला बूस्ट, जानिए पीएम मोदी की तारीफ में बीजिंग ने क्या कहा?

China Welcomes PM Narendra Modi Message: जब नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजन हुआ तब इंडिया और चाइना के टॉप लीडर्स के बीच भी बाइलेट्रल मीटिंग हुई जिसमें आपसी रिश्तों को मजबूत करने की बात कही गई, अब चीन की तरफ से भी पॉजिटिव मैसेज दिया गया है.

Narendra Modi Xi Jinping PTI

शी जिनपिंग और नरेंद्र मोदी (Photo-PTI)

Beijing Praises India-China Engagement: चीन ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान का स्वागत किया है कि भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति अपनाता है और बीजिंग के साथ उसके रिश्ते किसी तीसरे देश से तय नहीं होते. बीजिंग का कहना है कि इस रुख से भारत-चीन संबंधों को ज्यादा स्थिर दिशा देने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

पीएम मोदी-जिनपिंग की मीटिंग का मिला फायदा

ये कमेंट्स नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मीटिंग के बाद आईं. शी का ये दौरा 7 साल में इंडिया की उनकी पहली बाइलेट्रल विजिट थी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इस बैठक को संबंधों में धीरे-धीरे हो रहे सुधार की दिशा में एक और कदम बताया और कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे को साझेदार के तौर पर देखना चाहिए.

विज्ञापन

चीन ने आपसी समझ पर जोर दिया

गुओ ने कहा कि बीजिंग ने मोदी के इस बयान को अहमियत दी है कि भारत अपनी जमीन का इस्तेमाल चीन के खिलाफ गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि ऐसी बातें द्विपक्षीय रिश्तों में रणनीतिक आजादी बनाए रखने की अहमियत को दिखाती हैं. बीजिंग के मुताबिक, शी जिनपिंग ने जोर दिया कि राष्ट्रीय हालात में अंतर के बावजूद, चीन और भारत एक-दूसरे की ताकत का फायदा उठा सकते हैं और आपसी विकास में मदद कर सकते हैं. दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हुए कि मतभेदों को बातचीत, आपसी सम्मान और बेहतर समझ के जरिए सुलझाया जाना चाहिए. विवादित सीमा पर शांति बनाए रखना एक अहम प्रायोरिटी बनी हुई है.

ट्रेड और डेवलपमेंट पर फोकस

चीन ने कहा कि आर्थिक विकास द्विपक्षीय रिश्तों के केंद्र में रहना चाहिए. उम्मीद है कि दोनों देश आपसी फायदे वाले सहयोग को बढ़ाते हुए व्यापार और आर्थिक चिंताओं को संतुलित तरीके से हल करेंगे. बीजिंग ने ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ के दूसरे मंचों के जरिए बेहतर तालमेल की अहमियत पर भी जोर दिया.

विज्ञापन

चीन करेगा ब्रिक्स की अध्यक्षता

चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. बीजिंग ने संकेत दिया है कि वो सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना चाहता है, खासकर उभरती हुई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में. नई दिल्ली समिट के दौरान शी जिनपिंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल उद्योगों और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी पहल का प्रस्ताव रखा. चीन ने ब्रिक्स AI ओपन-सोर्स कम्युनिटी, डिजिटल इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म और साइंस और टेक्नोलॉजी पर फोकस होने वाले यूथ प्रोग्राम के प्लान का भी ऐलान किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ