हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मौसम ने अचानक बदला मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

IMD Weather Alert Rain: मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं कि यूपी, राजस्थान और हरियाणा में कहां-कहां बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

IMD Weather Alert Rain: उत्तर भारत के कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों से थोड़ी गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली-एनसीआर में बादल छा गए। कुछ जगह बारिश की बौछारें भी देखने को मिलीं। इससे संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं आपके इलाके में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, पूरे दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। वहीं आईएमडी ने हरियाणा के सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल, यूपी के नंदगांव, राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

यूपी के इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग अगले 2 घंटों में यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, गभाना, जट्टारी और खैर में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश

वहीं दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली के बवाना, कंझावला, मुंडाका, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। वहीं एनसीआर में बहादुरगढ़, गुरुग्राम में बारिश होने की संभावना है।

यूपी के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बिजनौर का नाम शामिल है। वहीं मुरादाबाद, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, बहराइच, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बागपत और बरेली में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही यूपी में 16 मार्च को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि 13-14 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। यानी अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री तक चला गया था। हालांकि अब मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार हवाएं, बारिश और बर्फबारी… दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola