---विज्ञापन---

Weather Forecast Today: तेज रफ्तार हवाएं, बारिश और बर्फबारी… दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल-उत्तराखंड समेत देश के कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में दिन के समय तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आइए, जानते हैं कि आपके यहां कैसा रहेगा आज का मौसम...

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 11 से 14 मार्च तक हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मार्च के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में होगी बारिश और बर्फबारी

IMD के मुताबिक, दो पश्चिम विक्षोभ 10 और 12 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 11 से 14 मार्च के दौरान उत्तराखंड में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Exclusive: म‍िल‍िए उस शख्‍स‍ियत से, जो साल दर साल खोजती है Miss World के ल‍िए खूबसूरत चेहरे

यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक,  12-14 तारीख के दौरान पंजाब, जबकि 13 और 14 तारीख को हरियाणा और पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 9-10  मार्च के दौरान ओडिशा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है दिन का तापमान

IMD के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा,  अगले 3 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के लोग करेंगे नया काम शुरू, मकर राशि के लिए खुलेंगे नए मार्ग; जानें आज का राशिफल और उपाय

First published on: Mar 09, 2024 06:51 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola