Hyderabad Shocking: हैदराबाद में पार्किंग में सो रही 3 साल की बच्ची को कार से कुचला, घटना CCTV में कैद

girl run over by SUV, Hyderabad news, SUV runs over kid, girl killed in Hyderabad
विज्ञापन

Hyderabad Shocking: हैदराबाद के हयातनगर में एक अपार्टमेंट के पार्किंग में सो रही तीन साल की बच्ची को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। घटना पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

हयातनगर पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें घटना के संबंध में बुधवार रात 10 बजे शिकायत मिली। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता 22 साल की कविता कर्नाटक के गुलबर्गा की रहने वाली है। कविता ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-रोटी की तलाश में अपने बच्चों के साथ हैदराबाद आई थी।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर 3 बजे की है घटना

कविता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे हयातनगर में लेक्चरर्स कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने के लिए पहुंची थी। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने बच्चों 6 साल के बेटे बसवा राजू और 3 साल की बेटी लक्ष्मी के साथ खाना खाया।

यह भी पढ़ें: नए संसद भवन के उद्घाटन का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PIL दाखिल कर याचिकाकर्ता ने कहा- ये भारतीय संविधान का उल्लंघन

मृत बच्ची की मां ने बताया कि खाना खाने के दौरान काफी गर्मी हो रही थी और उनकी बेटी लक्ष्मी गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाई तो कविता ने उसे पास के बालाजी आर्केड अपार्टमेंट के बेसमेंट के पार्किंग में सुला दिया। कविता ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3 बजे पार्किंग के दौरान उसकी बेटी लक्ष्मी के ऊपर एक एसयूवी चढ़ गई, जिससे 3 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एक्साइज सब इंस्पेक्टर की है कार

पुलिस के मुताबिक, काम के लिए आई एक महिला मजदूर ने अपनी बच्ची को पार्किंग में सुला दिया। कार पार्क कर रहे शख्स ने बच्ची को देखे बिना अपनी कार उसके ऊपर चढ़ा दी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार एक्साइज सब इंस्पेक्टर की है। घटना के दौरान कार उनका पति चला रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ