Gurugram ATM Fraud: गुरुग्राम में पुलिस ने एटीएम से पैसा चुराने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। वहीं पांचो आरोपियों ने ना सिर्फ पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूला है बल्कि चोरी करने के अनोखे तरीके का खुलासा किया है।
मैनेजर ने की शिकायत
दरअसल सेक्टर 10ए में मौजूद एक्सिस बैंक के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। इलाके में एटीएम से पैसे निकलने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में मैनेजर की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की और पांच लोगों को धर दबोचा है।
कैसे लूटते थे पैसा?
ACP वरुण दहिया के अनुसार ये गैंग एटीएम में एक चिप लगा देता था और फिर मशीन को रिमोट की मदद से ऑपरेट करता था। इन एटीएम से जैसे भी कोई पैसा निकालने की कोशिश करता तो कैश बाहर आने से पहले रिमोट के जरिए एटीएम बंद कर दिया जाता था। तभी गैंग की दोनों महिलाएं लोगों को यकीन दिलाती कि पैसे 24 घंटे में वापस आ जाएंगे। जब लोग एटीएम से बाहर निकलते तो गैंग के लोग मशीन चालू करके पैसे निकाल लेते थे।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस गैंग का नेटवर्क सिर्फ गुरुग्राम तक सीमित नहीं था बल्कि दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में फैला था। गुरुग्राम के अलावा राजधानी दिल्ली और फरीदाबाद में भी गैंग के लोग एक्टिव थे और कई लोग इस ठगी का शिकार हो गए।
पुलिस को मिली लग्जरी कार और कैश
गैंग को हिरासत में लेने के साथ पुलिस ने एटीएम से लूटे गए पैसे और एक लग्जरी कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गैंग में शामिल अहसान और रईस नूंह के रहने वाले हैं तो अशफाक अररिया का है। वहीं गैंग की दोनों महिलाएं नंदिनी और महक दिल्ली के शाहदरा से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने गैंग के पास एक लग्जरी कार और 23,200 रुपए कैश बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
CJP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के पास पहुंची पुलिस और थमाया नोटिस
1 hr agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
1 hr agoविपक्ष के आगे झुका EC? 24 घंटे में 2 बड़े फैसले; 2018 में किया था विरोध
2 hrs ago'शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं, सरकार...', कारोबारियों की शिकायत पर दीपके
2 hrs ago'सभी लोग समझदारी से...', CJP के तिरंगा मार्च से पहले याचिका पर बोला SC
3 hrs agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
3 hrs ago'मैं तुम्हारा बॉस...', IAS ने महिला अधिकारी को कहे अपशब्द; VIDEO वायरल
3 hrs ago'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
5 hrs agoसंसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण बिल पर सरकार की खास योजना
5 hrs agoक्या ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-JK में बर्फबारी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines