और कितना गिरेगा पाकिस्तान! भारत के खिलाफ छोटे बच्चों को बनाया हथियार; 15 साल का नाबालिग गिरफ्तार

पाकिस्तान जोकि अपनी नापाक हरकतों के कारण भारत में कई तरह के ऐसे काम कर रहा है जिससे वह भारत को नुकसान पहुंचा सके. अब उसकी नजर भारत के छोटे-छोटे बच्चों पर है, जिसके चलते पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी की ओर से छोटे बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है. पढ़ें पठानकोट से अभिषेक भारद्वाज की रिपोर्ट.

pathankot
विज्ञापन

अभिषेक भारद्वाज

पाकिस्तान जोकि अपनी नापाक हरकतों के कारण भारत में कई तरह के ऐसे काम कर रहा है जिससे वह भारत को नुकसान पहुंचा सके. अब उसकी नजर भारत के छोटे-छोटे बच्चों पर है, जिसके चलते पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी की ओर से छोटे बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला पठानकोट में उस समय देखने को मिला जब पठानकोट पुलिस की ओर से एक 15 साल के नाबालिक बच्चे को काबू किया गया जो कि पिछले 1 साल से पाकिस्तान की इसी एजेंसी के संपर्क में था और खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था, जिसके मोबाइल से यह सब कुछ बरामद हुआ है.

फिलहाल बता दें कि यह 15 साल का बच्चा जम्मू के सांबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है जिसको पकड़ कर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के और भी कई जिलों में छोटे बच्चे आईएसआई के संपर्क में है जिसके चलते पुलिस की ओर से पंजाब के अलग-अलग जिलों में इसकी सूचना दे दी गई है ताकि समय रहते इन बच्चों को पकड़ा जा सके और भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को ना मिल सके.

इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने बताया कि जिस बच्चे को पकड़ा है इसकी उम्र 15 साल है और यह पाकिस्तान में आईएसआई के संपर्क में था जिससे काफी जानकारी प्राप्त हुई है. किस तरह ये जानकारी पाकिस्तान देता था. इसके साथ पंजाब के और भी बच्चे जुड़े हुए हैं जिसको लेकर पूरे पंजाब के अलग-अलग जिलों में पुलिस को जानकारी दे दी गई है जल्द ही वह बच्चे भी पुलिस की हिरासत में होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ