मांड्या: कर्नाटक में बुधवार को एक बड़ी दुर्दांत घटना सामने आई है, जिसमें 35 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक मेले में उमड़ी भीड़ पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। दुश्मन बनकर टूट पड़ी मिठास की इन देवियों ने जहरीले नस्तर चुभो-चुभोकर भीड़ को जख्मी कर दिया। घायलों में से 17 लोगों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। ये जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।
घटना मांड्या जिले के पांडवपुरा की है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के सूत्रों के अनुसार यहां ऐतिहासिक मंदिर शहर मेलुकोटे में टोट्टिलामाडु वार्षिक धार्मिक मेले का आयोजन चल रहा था, जिसमें हजारों श्रद्धालु आस्था तीर्थोद्भव देखने के लिए जमा हुए थे। यहां उस वक्त अचानक भगदड़ और चीख-पुकार मच गई, जब भीड़ को मधुमक्खियों ने डसना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने-अपने बाल-बच्चों के साथ मेले का आनंद उठाने आए लोग जख्मी हो गए।
पढ़ें Good News From Uttarkashi : 11 दिन से फंसे कामगारों ने घर वालों को भेजा मैसेज, ‘चिंता मत करो, हम जल्द मिलेंगे’
मेला स्थल पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक 35 लोगों को अस्पताल ले पहुंचाया गया है, जिनमें से 17 की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आगे के इलाज के लिए मैसूरु अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उधर, जहां तक इस घटना की वजह की बात है, प्रत्यक्षदर्शी लोगों का इस बारे में कहना है कि मेले में आए भक्तों ने उस पेड़ के नीचे कपूर जलाया था, जहां मधुमक्खियों ने छत्ता बनाया हुआ था। धुएं से परेशान हुई मधुमक्खियों ने जवाबी हमले में लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। इस हमले से बचने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागते रहे।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
7 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
11 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
12 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
13 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines