---विज्ञापन---

देश angle-right

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएगी सरकार, किरेन रिजिजू बोले- बिना सबूत के लगाए आरोप

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन में मैंने राहुल गांधी से उनके दावों के सबूत देने का अनुरोध किया था. उन्होंने बिना किसी तथ्यात्मक आधार के सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार और भ्रामक आरोप लगाए.

---विज्ञापन---

सरकार लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएगी. सरकार का कहना है कि राहुल गांधी ने भ्रामक आरोप लगाए हैं, इसलिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल किया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है. उन्होंने कहा कि सदन में मैंने राहुल गांधी से उनके दावों के सबूत देने का अनुरोध किया था. उन्होंने बिना किसी तथ्यात्मक आधार के सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार और भ्रामक आरोप लगाए. राहुल गांधी ने ये आरोप यह कहते हुए लगाए कि प्रधानमंत्री ने भारत के राष्ट्रीय हितों को बेच दिया है.

साथ ही रिजिजू ने कहा कि उन्होंने हरदीप सिंह पुरी का नाम लेकर उनके खिलाफ गंभीर और निराधार आरोप लगाए. यह विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है. इसलिए, मैं स्पीकर के समक्ष आवश्यक नोटिस दाखिल करना चाहता हूं.

---विज्ञापन---

साथ ही किरेन रिजिजू ने कहा, ‘बजट पर भाषण देते हुए राहुल गांधी बिना किसी तर्क, बिना किसी सबूत और बिना कोई नोटिस दिए आरोप लगा रहे हैं. उनका पूरा भाषण, उन्होंने जो भी गलत बातें कही हैं, सब हटा दिया जाएगा, और जो भी असंसदीय शब्द उन्होंने इस्तेमाल किए हैं, वे भी हटा दिए जाने चाहिए, खासकर उन्होंने जो भी झूठ बोले हैं, गलत बातें कही हैं, आरोप लगाए हैं, वे सब हटा दिए जाने चाहिए. मैंने उन्हें याद दिलाया कि इस देश को कोई बेच नहीं सकता, कोई खरीद नहीं सकता. फिर राहुल गांधी ने कहा कि किसी ने इंडिया बेच दिया है और किसी ने इंडिया खरीद लिया है. कोई भी इंडिया को खरीदने या बेचने के बारे में सोच भी नहीं सकता.’

First published on: Feb 11, 2026 03:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola