पत्नी की नौकरी गई तो रची साजिश! सरकारी स्कूल के छात्र से सांभर में गोबर मिलवाने का आरोप

तमिलनाडु के इरोड में सरकारी स्कूल के सांभर में गाय के गोबर का पाउडर मिलाने के लिए छात्र को मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है.

पत्नी की नौकरी गई तो रची साजिश! सरकारी स्कूल के छात्र से सांभर में गोबर मिलवाने का आरोप

तमिलनाडु के इरोड में सरकारी स्कूल के सांभर को दूषित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. (Image- AI Generated)

विज्ञापन

तमिलनाडु से अजीब घटना सामने आई है. राज्य के इरोड जिले के एक सरकारी स्कूल में राज्य की मुफ्त नाश्ता योजना के तहत बन रहे सांभर में गाय का गोबर मिलाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने ऐसा करने के लिए एक छात्र को मजबूर किया था, जिसके आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह घटना 29 अगस्त को हुई थी.

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान अरुमुगम के रूप में हुई. अरुमुगम पर आरोप है कि उसने यह साजिश अपनी पत्नी को स्कूल में रसोइए की नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए की थी. पुलिस ने 1 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के जरिए नुकसान पहुंचाना) के तहत अरुमुगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

आरोपी की पत्नी को खाने में मिलावट को लेकर नौकरी से निकाला गया था और उसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने स्कूल के एक छात्र को सांभर में मिलावट करने के लिए मजबूर किया था. पुलिस का कहना है कि छात्रों को खाना देने से पहले शिक्षकों ने खाने को चखा तो उसमें थोड़ा अलग और कड़वा स्वाद आया. पहले तो शिक्षकों को लगा कि शायद रसोइए से गलती से हल्दी पाउडर ज्यादा डाल गया है, लेकिन बाद में गाय के गोबर का पाउडर मिलाने का पता चला.

पुलिस के कहा कि गाय के गोबर का पाउडर सिर्फ शिक्षकों के लिए परोसे गए खाने में ही था, बाकी छात्रों के खाने में गाय के गोबर का पाउडर नहीं मिलाया गया था. इस घटना का खुलासा 29 अगस्त को हुआ था और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत 1 सितंबर को दर्ज की थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ