केरल में तेज रफ्तार बनी 8 छात्रों के लिए काल, हाइवे पर खड़े ट्रक में ठोकी कार; सभी की हो गई मौत

केरल के त्रिशूर में NH-66 पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में डिंडीगुल के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई.

केरल में तेज रफ्तार बनी 8 छात्रों के लिए काल, हाइवे पर खड़े ट्रक में ठोकी कार; सभी की हो गई मौत

केरल के त्रिशूर में NH-66 पर ट्रक से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार. (Image- PTI)

विज्ञापन

केरल के त्रिशूर जिले के हाईवे पर आठ इंजीनियरिंग छात्रों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. छात्रों की तेज रफ्तार कार NH-66 हाईवे पर गलत तरीके से खड़े एक ट्रक से टकरा गई. सभी छात्र तमिलनाडु के डिंडीगुल के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनामबिक्कुन्नु में हुआ. कार गुरुवायूर से कोंडुंगलूर की तरफ जा रही थी.

FIR के मुताबिक, ट्रक हाईवे के दाईं ओर बैरिकेड के पास गलत तरीके से खड़ा था. यहां पर सड़क बनाए जाने का काम भी हो रहा था, जिसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था.

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर को बैरिकेड नहीं दिखाई दिए, जिसकी वजह से वह सीधे ट्रक में जा घुसी. हादसे में
छह छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई. इनके अलावा बाकी के दो छात्रों ने पास के अस्पताल ले जाने पर दम तोड़ दिया. ये सभी छात्र डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे.

हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनमें डिंडीगुल के सूर्या, युवासंजीत, विश्व, जोशुआ और संतोष और प्रसन्ना मदुरई के रहने वाले थे. बाकी दो की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहले स्थानीय लोगों ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया. इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला. शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. पुलिस ने छात्रों के पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिवार से संपर्क किया है.

विज्ञापन

(PTI से मिली जानकारी के मुताबिक )

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ