16 केस में वांटेड पुलिस की आंख में झोंक देता था धूल, इस बार तालाब में छिपा; पर नहीं आई ये ट्रिक काम

19 साल का दिलीप उर्फ ​​करिया भद्रावती का रहने वाला है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उसे लगातार ढूंढ़ रही थी, लेकिन वह कोर्ट की कार्यवाही का सामने करने से बच रहा था.

Karnataka news, Shivamogga news, Dileep Alias Kariya, Bhadravathi Police, Shivamogga Police, Karnataka police

कोर्ट ने दिलीप के खिलाफ तीन बार गैर-जमानती वारंट जारी किए थे. (Image- Social Media)

विज्ञापन

कर्नाटक में एक क्रिमिनल काफी लंबे समय से कोर्ट की कार्यवाही से बच रहा था. वह 16 मामलों में वांछित है. वह कई दिनों से अलग-अलग तरीकों से पुलिस की नजर से बच रहा था. लेकिन इस बार उसने जो छिपने का ठिकाना चुना था, वो ज्यादा वक्त नहीं चल पाया. पुलिस के सामने उसकी प्लानिंग काम नहीं आई. मामला कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले का है, जहां क्रिमिनल ने एक तालाब को छिपने का ठिकाना बनाया.

19 साल का दिलीप उर्फ ​​करिया भद्रावती का रहने वाला है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उसे लगातार ढूंढ़ रही थी, लेकिन वह कोर्ट की कार्यवाही का सामने करने से बच रहा था. कोर्ट ने दिलीप के खिलाफ तीन बार गैर-जमानती वारंट जारी किए थे. हर बार वह सुनवाई के लिए पेश नहीं हुआ. कैसे ना कैसे पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहा. फिलहाल हत्या की कोशिश के दो मामलों समेत उस पर 16 मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

इस बार पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की. भद्रावती न्यू टाउन पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया. उसका जो ठिकाना बताया गया था, पुलिस जैसे ही वहां पहुंची. तो इस बार भी उसने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की. इस बार उसे कुछ सूझा नहीं तो गिरफ्तारी से बचने के लिए एक तालाब में कूद गया. उसके बाद कुछ देर तक उसमें ही छिपा रहा. जब पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी तो तालाब में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी. इस पर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद दो पुलिसकर्मी उसके पीछे तालाब में कूदे और उसे दबोच लिया.

विज्ञापन

कई दिनों से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही पुलिस ने अब जाकर राहत की सांस ली है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अधिकारियों के सामने पेश किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ