दिल्ली-NCR में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट, आज 17 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज सुबह अच्छी बारिश हुई, वहीं नोएडा समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इसलिए मैदानी और पहाड़ी राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.

weather forecast | aaj ka mausam | imd

दक्षिण पश्चिम मानसून 15 सितबंर तक वापसी कर सकता है. (Credit-X)

देशभर में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं और मौसम विभाग ने आज भी 17 राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है. वहीं दिल्ली-NCR के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट है. 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी भारत में गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं तो किसानों को सतर्क रहने की सलाह है. वहीं पहाड़ों पर बादल फटने और भूस्खलन होने का खतरा है, इसलिए टूरिस्टों से अपील है कि वे अभी पहाड़ों की यात्रा पर न जाएं. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भी रोक दी गई है. बारिश के चलते दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में जलभराव होने से ट्रैफिक जाम की परेशानी लोगों को उठानी पड़ सकती है.

विज्ञापन

अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर ‘वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया’ बना हुआ है. इसलिए आज पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से मानसूनी ट्रफ उत्तर और मध्य भारत से गुजर रही है, जिसके अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की संभावना है. आज दिल्ली केअलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम आदि राज्यों0 में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले कुछ घंटों में मौसम करवट बदलेगा और बादल बरसेंगे.

विज्ञापन

लो प्रेशर वाला एरिया और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

IMD के अनुसार, मानसून ट्रफ का पूर्वी सिरा उत्तर दिशा में है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ बना हुआ है, जो कल 4 सितंबर को उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर था. अगले 2 दिन तक यह निम्न दबाव वाला एरिया एक ही जगह पर बने रह सकता है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक एक मानसूनी ट्रफ बनी हुई है. दक्षिणी गुजरात से झारखंड तक मानसूनी ट्रफ बनी हुई है. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक मानसूनी ट्रफ बनी हुई है. वहीं एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण ही वापसी के दौर में भी मानसून के बादलों से अच्छी बारिश देश में हो रही है.

दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

बता दें कि आज दिल्ली में जहां अच्छी बारिश हुई, वहीं नोएडा समेत आस-पास के कई इलाकों में घने काले बादल छाए हुए हैं. बीते दिन भी बादल छाए रहे और दोपहर के समय अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज शनिवार को करीब 4 घंटे तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. दिल्ली में बीते दिन कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों में जलभराव है. आज फिर बारिश होने से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है. आज दोपहर के बाद तेज बारिश हो सकती है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी आज भारी बारिश हो सकती है. बारिश होने से दिल्ली-NCR के तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ