---विज्ञापन---

देश angle-right

56000 रुपये तक कब आएगा सोने का भाव? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के कारण सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं अब सोने का भाव मौजूदा दामों से आधा होने की भविष्यवाणी की गई है। अनुमान लगाया गया है कि सोने का भाव जल्दी ही गिरेगा और करीब 40 प्रतिशत की गिरावट आएगी। आइए जानते हैं कि यह गिरावट कब तक आएगी?

---विज्ञापन---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ चार्ट ने दुनियाभर में कोहराम मचाया हुआ है। अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों पर टैरिफ लगाया तो जवाबी कार्रवाई में देशों ने भी टैरिफ लगाया। इसके चलते जहां अमेरिका का शेयर बाजार गिरा, वहीं दुनियाभर के कई देशों में शेयर मार्केट में गिरावट आई। इससे इंटरनेशनल इकोनॉमी हिल गई है। अब कई देशों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर सब महंगे हो गए हैं। इस बीच गोल्ड मार्केट एक्सपर्ट दावा कर रहे हैं कि ट्रंप के टैरिफ के कारण सोने का दाम तेजी से गिरेगा और इसके दाम आधे हो जाएंगे। करीब 40 प्रतिशत की गिरावट आएगी और यह गिरावट अगले महीने ही दर्ज की जाएगी। जैसे ही यह गिरावट आ जाएगी, सोने के दाम 90000 से सीधे 50 या 55 हजार पर पहुंच जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:टैरिफ वापस लेने पर ट्रंप का दोटूक जवाब, जानें नेतन्याहू ने US प्रेसिडेंट से क्या वादा किया?

देश में आज कितना सोने का दाम?

गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज 8 अप्रैल को सोने का भाव गिर गया है। अब तक सोने का दाम 90000 रुपये और इससे ज्यादा था, लेकिन आज सोने का दाम 650 रुपये घटकर 90000 रुपये से कम हो गया है। आज जारी रेट चार्ट के अनुसार, देश में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना आज 89730 रुपये में मिला रहा है, जबकि कल इतने सोने का भाव 90380 रुपये थी। चांदी का रेट आज 94000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

---विज्ञापन---

क्यों गिरेगा सोने का भाव?

अमेरिका की रिसर्च फर्म मॉर्निंग स्टार के गोल्ड मार्केट एक्सपर्ट जॉन मिल्स ने अगले महीने सोने का भाव आधा गिरने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सोने के दाम में गिरावट आने की वजह भी बताई है। मिल्स कहते हैं कि अगले महीने सोने का भाव 1820 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। 38 से 40 प्रतिशत की गिरावट के बाद सोना 50 से 55 हजार रुपये में मिलेगा। अमेरिका के टैरिफ चार्ट के कारण यह गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें:ट्रंप के टैरिफ से IPhone होगा महंगा! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम?

---विज्ञापन---

शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण भी दाम गिर सकते हैं। विश्व स्तर पर आर्थिक परिस्थितियां बदलीं तो भी सोने का दाम गिर जाएगा। केंद्रीय बैंकों की नीति बदलने और अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने के कारण भी सोना सस्ता हो सकता है। ज्यादा खनन होने और डिमांड कम होने से सोना सस्ता हो सकता है। स्टॉक खत्म करने के लिए सोने का सस्ता होना अनिवार्य है।

First published on: Apr 08, 2025 12:07 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola