ब्रिक्स सम्मेलन से पहले PM मोदी और UN चीफ के बीच हुई अहम मुलाकात, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आगाज से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से अहम मुलाकात की. दोनों दिग्गजों के बीच दुनिया भर में जारी युद्ध, खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और एआई तकनीक जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई. पीएम मोदी और यूएन चीफ ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में तत्काल सुधार और दुनिया की वर्तमान वास्तविकताओं को सामने लाने पर जोर दिया.

PM Modi, BRICS Summit 2026, Antonio Guterres, UN Security Council reform, India's BRICS presidency

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आगाज से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से अहम मुलाकात की. Credit: PTI

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के औपचारिक आगाज से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंतोनियो गुतारेस से अहम मुलाकात की. यह मुलाकात सम्मेलन के औपचारिक आगाज से इतर हुई, जिसमें वैश्विक शांति, सुरक्षा और दुनिया के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चौथी बार ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता संभालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, इस बैठक में मल्टीलेटरलिज्म को मजबूत करने, सस्टेनेबल डेवलपमेंट को गति देने और समावेशी विश्व व्यवस्था बनाने पर गहन मंथन हुआ. दोनों नेताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) समेत तमाम वैश्विक संस्थाओं में तत्काल सुधार होना चाहिए, ताकि वे आज के दौर की वास्तविकताओं को सही तरीके से दर्शा सकें.

विज्ञापन

बैठक में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे सैन्य संघर्षों और तनाव पर भी गहरी चिंता जताई गई. इसके साथ ही खुले समुद्र में नौवहन की आजादी, सतत विकास के लक्ष्यों, मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रिन्यूएबल एनर्जी और खाद्य सुरक्षा जैसे आम जनता से जुड़े अहम विषयों पर भी सहमति बनी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक रही. पीएम मोदी ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई प्रगति और यूएन संस्थाओं में तत्काल सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया. उन्होंने यूएन चीफ को उनके शेष कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित हो रहा है. इसके लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सहित कई शीर्ष वैश्विक नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ