---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

टैरिफ वापस लेने पर ट्रंप का दोटूक जवाब, जानें नेतन्याहू ने US प्रेसिडेंट से क्या वादा किया?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की, जिसमें भी टैरिफ को लेकर चर्चा हुई। नेतन्याहू ने भी राष्ट्रपति ट्रंप से एक वादा किया है, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोटूक शब्दों में टैरिफ से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद टैरिफ पर कोई रोक नहीं लगेगी। वे पिछले सप्ताह घोषित नए टैरिफ चार्ट पर रोक नहीं लगाएंगे। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब शेयर बाजारों में गिरावट जारी है और सरकार की व्यापार योजनाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दुनियाभर के कई देश अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगा चुके हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है और सोना-चांद, पेट्रोल-डीजल, LPG सिलेंडर तक महंगे हो चुके हैं, बावजूद इसके डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद दिया बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि पिछले सप्ताह घोषित नए टैरिफ को रोकने की उनकी कोई योजना नहीं है, बेशक वित्तीय बाजार अनिश्चितता के कारण अस्थिर बने हुए हैं, लेकिन वे टैरिफ वापस नहीं लगे। सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम टैरिफ वापस लेने पर विचार नहीं कर रहे हैं। हमारे पास बहुत से देश सौदे करने के लिए आ रहे हैं और वे सौदे निष्पक्ष होंगे। कुछ मामलों में, वे पर्याप्त टैरिफ का भुगतान करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी इजरायली प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान आई। यह बैठक वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के ओवल हाउस में हुई थी।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने यह वादा किया

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 17% टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिका के साथ इजरायल के व्यापार घाटे को तेजी से खत्म करने की योजना की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि उनका देश अमेरिका के साथ व्यापार घाटे को बहुत जल्दी समाप्त करने की दिशा में काम करेगा।

---विज्ञापन---

इजरायल का इरादा अनावश्यक रूप से लगाए गए व्यापार अवरोधों को हटाना है। उम्मीद है कि इजरायल अन्य देशों के लिए भी मॉडल बन सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में इजरायल के साथ अमेरिकी माल व्यापार घाटा $7.4 बिलियन था, जो 2023 की तुलना में 8.6 प्रतिशत ($587.0 मिलियन) से ज्यादा है, लेकिन अब इसे कम करने की कोशिश की जाएगी।

First published on: Apr 08, 2025 07:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola