'4 देशों से शुरू हुआ सफर अब 21 तक पहुंचा', BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी

दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के 20 साल पूरे होने पर साझा की उपलब्धियां. पीएम मोदी ने सदस्य देशों के बीच व्यापार की 10 बड़ी रुकावटों को खत्म करने और हर साल 100 स्टार्टअप्स को प्रमोट करने का आह्वान किया.

PM Narendra Modi, BRICS Business Forum, BRICS 20 Years, Global Trade Barriers, Startup Innovation Fund

'ब्रिक्स बिजनेस फोरम'के लीडर्स सेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन की 20 साल की ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित किया. Credit: ANI

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘ब्रिक्स बिजनेस फोरम’के लीडर्स सेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन की 20 साल की ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि 2006 में जब ब्रिक्स की शुरुआत हुई थी, तब इसमें सिर्फ चार देश शामिल थे. आज ब्रिक्स सदस्यों और साझेदार देशों को मिलाकर यह परिवार बढ़कर 21 देशों का हो चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के सामने तीन ठोस प्रस्ताव रखे. सदस्य देशों के बीच मौजूद शीर्ष 10 व्यापारिक बाधाओं को हटाने पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए.
हर साल 100 ब्रिक्स स्टार्टअप्स को दूसरे सदस्य देशों के बाजारों में विस्तार करने के लिए सहयोग दिया जाए. सदस्य देशों के व्यापारियों और कंपनियों के बीच 1,000 नई साझेदारियां बनाई जाएं. पीएम ने सुझाव दिया कि हर साल इन तीनों पैमानों पर हुई प्रगति की समीक्षा होनी चाहिए, ताकि ब्रिक्स के संकल्पों को ठोस नतीजों में बदला जा सके.

महिला उद्यमिता और समुद्री सुरक्षा पर जोर

दुनिया भर में बढ़ते व्यापारिक प्रतिबंधों के बीच पीएम ने कहा कि भारत आर्थिक पुल बना रहा है और सुरक्षित समुद्री व्यापार का प्रबल समर्थक है. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि वैश्विक व्यापार की प्रगति तभी संभव है जब समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें, सप्लाई चेन खुली रहे और नाविक सुरक्षित हों. इसके साथ ही उन्होंने महिला उद्यमियों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स विमेंस बिजनेस अलायंस की बैठक में करीब 200 महिला बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया, जो समावेशी विकास का प्रमाण है.

विज्ञापन

भारत के करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार पर भारत का रुख स्पष्ट किया. प्रधानमंत्री ने देश की खुली व्यापार नीति का जिक्र करते हुए बताया कि साल 2014 के बाद से भारत ने करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत की सोच हमेशा से व्यापारिक रुकावटों को कम करने और कारोबारियों के लिए नए अवसर तैयार करने की रही है. इसी सोच के तहत भारत ने अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान कई अहम क्षेत्रों में नए सहयोग नेटवर्क तैयार किए हैं.

स्टार्टअप्स और MSME के लिए बड़े मंच

छोटे उद्योगों और नए उद्यमियों को मजबूत बनाने के प्रयासों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स और एमएसएमई सेक्टर को बड़े बाजारों और वित्त से जोड़ना बेहद जरूरी है. इसके लिए भारत ने ब्रिक्स के तहत कई ठोस कदम उठाए हैं. पीएम मोदी ने फोरम में मौजूद सभी प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से इन व्यवस्थाओं का पूरा फायदा उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इन पहलों की मदद से ब्रिक्स देशों के बीच निवेश बढ़ेगा और बेहतरीन टैलेंट का आदान-प्रदान और अधिक आसान हो सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ