Goa mountaineer Girl: गोवा की 12 वर्षीय पर्वतारोही गुंजन पंकज प्रभु नार्वेकर ने अनोखा वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। गुंजन ने 62.5 घंटों में लद्दाख क्षेत्र की मार्खा घाटी में 6000 मीटर से ऊपर तीन चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद गुंजन का लक्ष्य अब माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करना है।
गुंजन नार्वेकर गोवा के ज्ञान विकास स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा है। उन्होंने लद्दाख क्षेत्र में मार्खा घाटी की तीन चोटियों माउंट कांग यात्से-II (6250 मीटर), माउंट रेपोनी मल्लारी-I (6097 मीटर) और माउंट रेपोनी मल्लारी -II (6113 मीटर) पर्वत श्रृंखलाओं पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।
चढ़ाई के दौरान हुई कठिनाइयों को गुंजन ने किया शेयर
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए गुंजन ने ट्रैक के दौरान हुई कठिनाई को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब हम गए तो मौसम काफी ख़राब था। अनुमान नहीं था कि इस महीने बर्फबारी होगी, जब हम गए तो हमें उम्मीद थी कि आसमान साफ होगा और इतनी बर्फबारी नहीं होगी। बर्फ के कारण यह और भी कठिन था, क्योंकि चलते समय हमारे पैर बर्फ में घुटनों तक और कुछ स्थानों पर कूल्हों तक चले जाते थे और इसे हटाने से हमें अधिक थकान होती थी।
गुंजन ने कहा कि अब मेरा लक्ष्य दुनिया की अन्य सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का है। अपनी भविष्य की योजना को साझा करते हुए गुंजन ने कहा कि भविष्य में मेरी योजना 7000 मीटर से अधिक की चोटी पर चढ़ाई करना है। उन्होंने बताया कि देश में 16 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को 7000 मीटर से अधिक की चोटी करने की अनुमति नहीं है। इसलिए मैं भारत के बाहर की चोटी पर चढ़ाई करूंगी। मैं बस माउंट एवरेस्ट और अन्नपूर्णा पर चढ़ना चाहती हूं और अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करना चाहती हूं।
गुंजन की मां ने देशभर के पैरेंट्स से की ये अपील
ANI से बात करते हुए गुंजन की मां ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि एक ट्रैकर के रूप में उसे ये सभी उपलब्धियां हासिल करते हुए देखकर मैं बहुत खुश हूं। मेरा मानना है कि सभी माता-पिता को अपने बच्चों को उस क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए समर्थन देना चाहिए जिसमें वे करना चाहते हैं या फलना-फूलना चाहते हैं।
बता दें कि इसी साल मई में रायगढ़ की यशी जैन 26 घंटे में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट और चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाली छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की लड़की बन गईं।
यशी जैन ने कहा कि मेरा सपना 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ना है, जिनमें से केवल 3 ही बचे हैं। इसके अलावा, मैं छत्तीसगढ़ के बच्चों और हमारी महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हूं। वे आज हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल रही है जिसके वे हकदार हैं। मुझे इस पर काम करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइट रद्द
6 mins agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
46 mins agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
3 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
4 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines