Goa Accident: गोवा के पोंडा में एक ट्रक ने पैदल चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ने व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर 1 किमी दूर जाकर गिरा। पुलिस के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर को हादसे की जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही, पुलिस ने यह आशंका जताई कि व्यक्ति का सिर ट्रक के पहिए में फंसकर इतनी दूर चला गया है।
रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा
दरअसल, 57 साल का आनंद धर्मा नाइक नामक व्यक्ति पोंडा से ताल्लुक रखता है। वह जब सड़क पार कर रहा था तो एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोंड़ा पुलिस को शुरुआती जांच में यह केस हिट एंड रन का लग रहा था।
CCTV फुटेज से ट्रक को किया ट्रेस
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने ट्रक को ट्रेस करने में सफल हुई। CCTV फुटेज के अनुसार, ट्रक रबड़ फैक्ट्री के अंदर जाता दिखाई दिया। दरअसल, ट्रक के अंदर रबड़ था, जो पोंडा के टायर फैक्ट्री में पहुंचाया जा रहा था। व्यक्ति का सिर MRF फैक्ट्री के पास धतवाड़ा- उसागो के पास मिला। पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर को पहले हादसे की जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: यूपी की इन 10 सीटों पर क्या ‘दो लड़कों’ की जोड़ी मचाएगी धमाल? जानें राजनीतिक समीकरण
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार
पोंडा पुलिस ने 66 वर्षीय ट्रक ड्राइवर धन्ना नाथ जोगी को गिरफ्तार कर लिया है। धन्ना नाथ जोगी राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखते हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने ट्रक को भी सीज कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
IPC धारा 279 और 304-A के तहत पुलिस ने ट्रक डाइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोंडा PI तुषार लोटलीकर के दिशा-निर्देश में PSI योगेश गावणकर केस की जांच करेंगे।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
8 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
12 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
12 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
13 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
14 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines