---विज्ञापन---

देश

सिमेंट और केमिकल से बना नकली जीरा, कहीं आपके किचन में तो नहीं? यहां पकड़ा गया 46 बोरी माल

छापेमारी में कोल्ड स्टोरेज से 46 बोरी नकली जीरा बरामद हुईं, जिनमें सौंफ के बीजों को रसायनों से कोटिंग देकर असली जैसा दिखाया गया था. गिरोह इन्हें ब्रांडेड पैकिंग में भरकर बाजार भेज रहा था.

Author Written By: Akarsh Shukla Updated: Feb 1, 2026 23:30

बाजार में बिकने वाली हर चीज असली नहीं होती, मिलावट के इस दौर में क्या असली है और क्या नकली? इसका पता लगाना आम आदमी के लिए आसान नहीं है. हाल ही में ग्वालियर से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी अपनी किचन की तरफ दौड़ पड़ेंगे. पुलिस ने ग्वालियर में नकली जीरा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और 46 बोरी नकली माल भी जब्त किया है. बताया जा रहा है कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शीतला कोल्ड स्टोरेज से 46 बोरी नकली जीरा जब्त किया गया.

कैसे बनाते थे नकली जीरा?


सौंफ के बीजों पर सीमेंट, स्टोन पाउडर और रसायनों का लेप लगाकर इन्हें असली जीरे जैसा चमकदार बनाया गया था और ब्रांडेड पैकेटों में बाजारों में बेचा जा रहा था. गुजरात के मेहसाना जिले ऊंझा निवासी और ‘शिवपुजारी’ ब्रांड के जीरा व्यापारी विमल कुमार पटेल शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की. उन्हें अपने ब्रांड के नाम से बाजार में नकली माल बिकने की खबर मिल रही थी, जिसकी जांच में ग्वालियर के हितेश सिंघल उर्फ चपक और झांसी के टीटू अग्रवाल का नाम सामने आया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गर्भ संस्कार कक्ष क्या है? सीएम ने किया ऐतिहासिक ऐलान, एमपी के अस्पतालों में गूंजेगी मंत्र

46 बोरी नकली जीरा बरामद


पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि विमल कुमार की शिकायत पर बहोड़ापुर थाने में मामला दर्ज हुआ. छापेमारी में कोल्ड स्टोरेज से 46 बोरी नकली जीरा बरामद हुईं, जिनमें सौंफ के बीजों को रसायनों से कोटिंग देकर असली जैसा दिखाया गया था. गिरोह इन्हें ब्रांडेड पैकिंग में भरकर बाजार भेज रहा था. पुलिस ने स्टोरेज मैनेजर सहित तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है तथा यह पता लगा रही है कि कितना माल बाजार में पहुंच चुका है. इस नेटवर्क ने स्थानीय व्यापारियों को भी परेशान किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सावधान! आपकी ट्रेन में किंग कोबरा तो नहीं? रेलवे बना जहरीले जीवों के लिए यात्रा का नया साधन, हैरान कर देगी ये स्टडी

First published on: Feb 01, 2026 11:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.