Gas Cylinder Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, आज से बढ़े रेट, यहां चेक करें नई रेट लिस्ट

LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं। आज एक अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर 200 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। आज से कमर्शियल सिलेंडर का रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होगा।

Commercial Cylinder

कमर्शियल सिलेंडर के ही दाम बढ़ाए गए हैं।

Commercial Cylinder New Price: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को फिर बड़ा झटका लगा है। गैस महंगी हो गई है, लेकिन सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ाए गए हैं। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ। आज एक अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 194 रुपये, मुंबई में 196 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये, कोलकाता में 218 रुपये महंगा मिलेगा। इससे पहले गत 7 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर का रेट 115 रुपये बढ़ाया गया था।

विज्ञापन

चारों महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट

बता दें कि आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1884.50 रुपये की बजाय 2078.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर 1990 रुपये की बजाय 2208 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1835 रुपये की बजाय 2031 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में 2043.50 रुपये की बजाय 2246.50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2201, पटना में 2365 रुपये, जयपुर में 2031 रुपये, बेंगलुरु में 2161 रुपये और हैदराबाद में 2321 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

सिलेंडर के रेट बढ़ने से इंसान पर क्या असर पड़ेगा?

बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ने से आम आदमी की जेब और आजीविका दोनों पर गहरा असर पड़ेगा। एक तो होटल, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड स्टॉल या अन्य कमर्शियल कामों के लिए सिलेंडर महंगा खरीदना पड़ेगा, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। खास छोटे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं होटल, रेस्टोरेंट आदि की लागत बढ़ने से इन जगहों पर खाना-पीना और फास्ट फूड भी महंगा होगा, जिससे भी लोगों का खर्च काफी बढ़ जाएगा।

कमर्शियल सिलेंडर के रेट ही कंपनियों ने क्यों बढ़ाए?

बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के रेट एक महीने में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। गत 7 मार्च के बाद एक अप्रैल को सिलेंडर महंगा कर दिया गया। ऐसा मिडिल ईस्ट में जंग के कारण हुआ है। ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हमलों के विरोध में होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक किया हुआ है। इस वजह से देश में गैस और कच्चे तेल की कमी हो गई। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसलिए भारत सरकार और तेल कंपनियों को सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ