भारत पहुंचे 20 नागरिकों के शव, मिडिल ईस्ट जंग में कुवैत में गंवाई जान

देर रात केरल के एर्नाकुलम में कुवैत एयरवेज की विशेष उड़ान कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आई। इसमें 20 नागरिकों के शव थे। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय युद्ध में 8 भारतीय मौतों का दावा कर रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Image.jpg (18)

मिडिल ईस्ट जंग का आज 33वां दिन है। जंग में ईरान और इजरायल में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई है। इसका असर भारत समेत अन्य देशों पर भी हुआ है। ईरान के हमले में कुवैत में कई भारतीयों की जान गई थी। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, देर रात केरल के एर्नाकुलम में कुवैत एयरवेज की विशेष उड़ान कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आई। इसमें 20 नागरिकों के शव थे। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय युद्ध में 8 भारतीय मौतों का दावा कर रहा है।

विज्ञापन

अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो चुकी है। जंग को 32 दिन बीत चुके हैं। लेकिन हालात सुधरने के हालात नहीं दिख रहे हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सीजफायर की बात कह रहे हैं लेकिन उसी चर्चा के बीच अमेरिकी हमले भी हो जाते हैं। ऐसे में जंग की शांति को लेकर अस्थिरता बनी हुई है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष के कारण अब तक लगभग 55 लाख यात्री भारत वापस आ चुके हैं। भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से प्रभावित परिवारों की सहायता कर रहा है और शवों को वापस लाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ