Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नासिक कोर्ट में अशोक खरात की पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया ढोंगी बाबा

Breaking News in Hindi LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़ से तनाव फैल गया है। प्रदेश की ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जम्मू कश्मीर के गांदरबल के अराहमा इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। पंजाब के लुधियाना में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक नागरिक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। वहीं खराब मौसम के चलते दुबई-काठमांडू फ्लाइट, एक घंटे तक लखनऊ में रुकी रही।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 1 अप्रैल दिन बुधवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज से देश की जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। वहीं आज ही नासा के ह्यूमन मून मिशन आर्टेमिस-2 की लॉन्चिंग हो रही है, जिसमें 4 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आज लोकसभा सत्र में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पेश किया, जिसका मकसद अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र स्थायी राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता देना है। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता जाएंगे, जहां कल 2 अप्रैल को भवानीपुर में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन

इधर आज महाराष्ट्र के ढोंगी बाबा अशोक खरात को नासिक कोर्ट में पेश किया गया। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध पर आज देश को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के बवाना थाना इलाके में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के बवाना थाना इलाके में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बता दें कि ये मामला समुदाय से जुड़ा हुआ है. हिंदू संगठन मासूम के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो अरोपी जमानत पर बाहर था. जानकारी के अनुसार, आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में “गन कल्चर” पर वार, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान आरोपियों के वीडियो सामने आए थे, जिसमें वे अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद खुफिया जानकारी जुटाकर टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया.

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 1 बटनदार चाकू और एक लग्जरी कार बरामद की गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची कर्नाटक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तुमकुर, कर्नाटक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मुझे शिवकुमार स्वामीजी की जयंती और 'गुरु वंदना' समारोह के शुभ अवसर पर यहाँ उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यहाँ पहुँचने पर, मुझे श्री शिवकुमार स्वामीजी की दिव्य उपस्थिति में रहने और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दाबरी में अवैध LPG रैकेट का भंडाफोड़, 17 सिलेंडर बरामद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली क्राइम ब्रांच (WR-I) ने दाबरी इलाके में छापेमारी कर अवैध LPG गैस सिलेंडर स्टोरेज और रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से 17 गैस सिलेंडर (इंडेन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) बरामद किए हैं.

छापेमारी के दौरान सीतापुरी निवासी मोहन लाल गर्ग (61) को गिरफ्तार किया गया, जो अपनी दुकान में अवैध रूप से LPG गैस भरकर ₹200 प्रति किलो की दर से बेच रहा था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में चाय बागान का किया दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नासिक कोर्ट ने अशोक खरात को न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के नासिक कोर्ट में आज ढोंगी बाबा अशोक खरात को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बाबा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अशोक को मेडिकल टेस्ट होने के बाद नासिक के सेंट्रल जेल पहुंचाया गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJI ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की रिपोर्ट पर संतोष जताया

सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई के दौरान CJI ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दी गई रिपोर्ट पर संतोष जताया। CJI को मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल 60 लाख विसंगतियों (logical discrepancies) में से अब तक 47 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है। शेष मामलों के 7 अप्रैल तक पूरा होने की प्रबल संभावना है।

ये भी बताया कि ​​कुल 19 Appelate Tribunal बनाए गए हैं। ​इन Tribunal की ट्रेनिंग आज पूरी हो जाएगी और वे कल से 60 lakh निपटाये गए मामलों की appeal सुनेंगे। ​ये Tribunal कोलकाता स्थित जल शक्ति मंत्रालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्थान से संचालित होंगे, जहाँ इनके लिए 21 चैंबर की व्यवस्था की गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एफसीआरए बिल को लोकसभा में आज पेश नहीं किया जाएगा

एफसीआरए बिल को लोकसभा में आज पेश नहीं किया जाएगा। इस बिल पर राजनीतिक विवाद को देखते हुए केंद्र सरकार ने फिलहाल इसे रोक दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा में कहा कि FCRA बिल अभी विचार और चर्चा के लिए नहीं है। अभी इसे सिर्फ लिस्ट किया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एफसीआरए संशोधन बिल पर कांग्रेस का बड़ा बयान

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा संसद में एफसीआरए संशोधन को जबरदस्ती पारित कराने की योजना बना रही है, लेकिन वह इसे स्पष्ट रूप से असंवैधानिक और कठोर विधेयक को पारित नहीं होने देगी। कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी सांसदों को तत्काल दिल्ली पहुंचने और बुधवार को संसद में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश में आज 1 अप्रैल से दूध महंगा हुआ

महंगाई की मार अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में दूध के दामों में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है, जिससे अब दूध 63 से 65 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजकोट में स्विमिंग पूल में डूबने से 2 बच्चों की मौत

गुजरात के राजकोट शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के सोपान हाइट्स बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के डूबने की घटना CCTV में भी कैद हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर में मां काम पर गई हुई थी और पिता घर पर सो रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे स्विमिंग पूल में खेलने गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अक्षय कुमार ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की

अभिनेता अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चनक की। इस मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि यहां मैं पूरे देश और अपने परिवार के लिए कामना करने आया हूं। हमारा देश हमेशा अव्वल रहे और हमेशा आगे बढ़ते रहे। परिवार में सुख शांति बनी रहे, यही मेरी कामना है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में 65 IAS अफसरों का ट्रांसफर हुआ

राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात 65 IAS अफसरों का तबादला कर दिया। टीना डाबी समेत 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदल गए हैं। अब जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी मुख्यमंत्री के सचिव और डीआईपीआर के सचिव होंगे। वहीं टीना डाबी को बाड़मेर से बदलकर टोंक का कलेक्टर बना दिया गया है। टीना की बहन रिया डाबी का भी ट्रांसफर हुआ है। रिया को उदयपुर जिला परिषद सीईओ से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के ढोंगी बाबा अशोक खरात की आज नासिक कोर्ट में पेशी

महाराष्ट्र में ढोंगी बाबा अशोक खरात को आज नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा। अशोक की पुलिस हिरासत की अवधि आज खत्म हो जाएगी। मामले की जांच कर रही SIT टीम अशोक की और कस्टडी मांग सकती है। SIT ने देर रात बाबा के बेटे को भी गिरफ्तार किया है, लेकिन उसकी पत्नी फरार होने में कामयाब हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान मसले पर राष्ट्रपति ट्रंप देश को संबोधित करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध पर अमेरिका को संबोधित करेंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप कल रात 9 बजे (ET) एक महत्वपूर्ण अपडेट देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। भारतीय समयानुसार यह कल सुबह 6.30 बजे होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से देश में डिजिटल जनगणना शुरू होगी

देश में आज से डिजिटल जनगणना शुरू हो रही है। आज से जनगणना का पहला फेज शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इस फेज में जनगणना करने वाले अधिकारी घर-घर जाकर 30 से ज्यादा सवाल पूछकर डेटा कलेक्ट करेंगे। पहली बार डिजिटल जनगणना हो रही है, जिसके तहत पहली बार ही जातिगत जनगणना भी की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ