केरल चुनाव के लिए बीजेपी का बड़ा स्टंट, गरीबों को साल में 2 फ्री LPG सिलेंडर का किया वादा

बीजेपी ने केरलम के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें सबसे बड़ा स्टंट फ्री एलपीजी सिलेंडर है। बीजेपी ने केरलम में गरीबों को हर साल 2 एलपीजी सिलेंडर फ्री में देने का वादा किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Kerala elections

Kerala Elections 2026 BJP Manifesto: केरल (केरलम) में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने दांव खेलना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने केरलम के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें सबसे बड़ा स्टंट फ्री एलपीजी सिलेंडर है। बीजेपी ने केरलम में गरीबों को हर साल 2 एलपीजी सिलेंडर फ्री में देने का वादा किया है।

विज्ञापन

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी हो गया है। इसमें कई बड़े वादे किए गए हैं। पार्टी ने एम्स, मेट्रो रेल और हाई-स्पीड कॉरिडोर जैसे बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का वादा किया है। आम जनता को राहत देने के लिए हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

बीजेपी के कुछ प्रमुख वादे:

  • महिलाओं के लिए: 2500 रुपये का ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ और 3000 रुपये मासिक पेंशन।
  • स्वास्थ्य: एम्स की स्थापना और आयुष्मान भारत योजना के तहत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज।
  • परिवहन: तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क और मेट्रो कनेक्टिविटी।
  • कल्याण: गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर और हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी।
  • शिक्षा: 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क और अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा।
  • धर्म: सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रबंधन

बीजेपी घोषणापत्र में केरल के लिए बड़े विकास के वादे किए गए हैं, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। पार्टी ने एम्स स्थापित करने, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो परियोजनाएं शुरू करने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने का वादा किया है। ये प्रोजेक्ट्स राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने के तौर पर देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ