हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'गैर-जिम्मेदाराना आरोपों पर ध्यान नहीं दें…', चुनाव आयोग ने वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी को दिया जवाब

Election Commission response rahul gandhi: चुनाव आयोग ने वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोप जवाब दिया है। आयोग ने अधिकारियों को गैर-जिम्मेदाराना आरोपों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। आयोग ने कर्मियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने को कहा है।

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Pic Credit-Social Media X)

Rahul Gandhi vote theft allegation: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले विपक्ष और चुनाव आयोग में ठन गई है। आज सुबह राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आयोग वोटों की चोरी कर रहा है। मेरे पास सबूत हैं अगर बाहर आए तो आयोग दिखाई नहीं देगा। राहुल गांधी के इस बयान के बाद चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आयोग ने वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए चुनावकर्मियों से गैर जिम्मेदाराना आरोपों को इग्नोर करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने को कहा है।

बेतुके आरोप लगा रहे हैं राहुल गांधी- आयोग

आयोग ने कहा कि हम रोज-रोज लगाए जा रहे ऐसे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करते हैं। रोज-रोज मिल रही धमकियों के बावजूद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहे चुनाव कर्मियों को गैर-जिम्मेदाराना बयानों से बचने के लिए कहा गया है। आयोग ने आगे कहा कि हमने उनको 12 जून 2025 को एक मेल भेजा लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद हमने उसी दिन उनको एक पत्र भी भेजा, उन्होंने उसका भी कोई जवाब नहीं दिया। आयोग ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी भी मुद्दे पर कोई पत्र नहीं भेजा। यह बहुत अजीब है। वे बेतुके आरोप लगा रहे हैं और अब आयोग और उसके कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया है।

राहुल गांधी ने आज क्या कहा?

राहुल गांधी ने आज संसद में बिहार एसआईआर पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि इस वोट चोरी में चुनाव आयोग शामिल है। मैं ये हल्के में नहीं कर रहा हूं। ये बात मैं पुख्ता सबूत के साथ बोल रहा हूं। चुनाव आयोग में जो भी ऊपर से लेकर नीचे तक इस काम में शामिल हैं हम उसे नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘हमारे पास 100% सबूत, छोड़ेंगे नहीं’, चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा आरोप

आयोग को बचने की जगह नहीं मिलेगी

राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश और लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हमारा संदेश बढ़ गया। इसके बाद हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देखा कि अंतिम मतदाता सूची में अचानक एक करोड़ नए मतदाता जुड़ गए। हमें अहसास हुआ कि आयोग कार्रवाई नहीं करेगा, ऐसे में हमने अपनी जांच शुरू कर दी। हमारी जांच में जो सामने आया है वो किसी परमाणु बम से कम नहीं है। अगर एक बार फट गया तो आयोग को बचने की कोई जगह नहीं बचेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2025: मतदाता सूची हुई जारी, वेबसाइट पर ऐसे देखें अपना नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola