---विज्ञापन---

बारातियों के लिए काल बना सोमवार, 2 हादसों में 14 लोगों की मौत

Wedding Procession Death: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बाद मध्य प्रदेश के रायसेन से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डंपर ने बारातियों को कुचल दिया। जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

---विज्ञापन---

Wedding Procession Death: बारातियों के लिए सोमवार का दिन काल बनकर सामने आया। सुबह से लेकर शाम होते-होते दो बड़ी घटनाओं ने देश का ध्यान खींचा। जहां एक ओर यूपी के गाजीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बारातियों की बस जलकर खाक हो गई तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के रायसेन से भी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई।

रायसेन में बारात पर एक तेज रफ्तार डंपर चढ़ गया। इससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस मोके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बारात होशंगाबाद से आई थी।

---विज्ञापन---

रायसेन किया गया रेफर 

जानकारी के अनुसार, घायलों को सुल्तानपुर से जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है। सुल्तानपुर पुलिस मौके पर है। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा एनएच 46 घाट खमरिया पर हुआ। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

यूपी में बस पर गिर गया हाईटेंशन तार 

आपको बता दें कि सोमवार को दिन में यूपी के गाजीपुर से भी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। जहां बारातियों की बस पर हाईटेंशन तार गिर गया। इससे 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 लोग थे। इसमें से 25 लोग बुरी तरह झुलस गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गाजीपुर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: धू-धू कर जली बारातियों की बस, कई लोगों के जिंदा जलने की खबर, गाजीपुर में हाईटेंशन वायर से हादसा

First published on: Mar 11, 2024 10:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola