काले कपड़े से क्यों कवर की गई थी शी जिनपिंग की लिमोजिन, क्या छिपा रहा चीन? जानें 'सीक्रेट कार' का सच

BRICS: Hongqi N701 चीन की लग्जरी कार कंपनी Hongqi की बनाई गई स्पेशल लिमोजिन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गाड़ी करीब 5.5 मीटर लंबी है और इसका डिजाइन काफी प्रभावशाली है.

Xi Jinping

Hongqi N701 चीन की लग्जरी कार कंपनी Hongqi की बनाई गई स्पेशल लिमोजिन है. (Photo: ANI)

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की चर्चा हो रही है. राजधानी की सड़कों पर शी जिनपिंग के काफिले की कुछ गाड़ियों को बड़े-बड़े काले कपड़े से ढका हुआ देखा गया. जिनपिंग के अलावा रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अन्य देशों के भी नेता भारत पहुंचे, लेकिन किसी और के काफिले में गाड़ियों को कपड़े से कवर नहीं देखा गया. ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चीन अपने राष्ट्रपति की कार को कपड़े से क्यों ढक रहा है. क्यां बीजिंग कुछ छिपा रहा है?

विज्ञापन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफिले की गाड़ियों में चीन के राष्ट्रपति की बेहद सुरक्षित और रहस्यमयी लिमोजिन Hongqi N701 भी शामिल है. यह कोई नॉर्मल लग्जरी कार नहीं है, बल्कि चीन के राष्ट्रपति के लिए तैयार की गई स्पेशल सेफ्टी वाली सरकारी लिमोजिन मानी जाती है.

विज्ञापन

क्यों ढकी गई थी शी जिनपिंग की कार?

गौरतलब है कि विदेश यात्राओं के दौरान किसी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की आधिकारिक बख्तरबंद गाड़ी को पहले ही दौरे वाले देश में पहुंचाना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है. सुरक्षा कारणों से ऐसे वाहनों को विमान से अलग भेजा जा सकता है और नेता के पहुंचने से पहले उन्हें तय स्थान पर तैनात कर दिया जाता है. दिल्ली में जिन वाहनों को काले कवर में ले जाया गया, उन्हें धूल, बारिश, धूप और संभावित नुकसान से बचाने के लिए भी कवर किया गया हो सकता है.

विज्ञापन

इसके अलावा बेहद संवेदनशील सुरक्षा वाहनों को ढककर रखने से उनकी तस्वीरें लेने और उनके डिजाइन या सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक होने से भी कुछ हद तक रोका जा सकता है. इसलिए कार को ढके जाने को किसी विशेष घटना से जोड़ने के बजाय इसे सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है.

क्या है Hongqi N701 की खासियत?

Hongqi N701 चीन की लग्जरी कार कंपनी Hongqi की बनाई गई स्पेशल लिमोजिन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गाड़ी करीब 5.5 मीटर लंबी है और इसका डिजाइन काफी प्रभावशाली है. कार की बख्तरबंद बॉडी, बुलेट रेजिस्टेंट ग्लास और सुरक्षा के कई इंतजाम इसे एक अभेद्य किला बनाते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में इसे विस्फोट और रासायनिक हमलों से सुरक्षा देने वाली तकनीक से लैस भी बताया गया है, हालांकि इन दावों की पूरी आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक तौर पर नहीं हुई है.

विज्ञापन

कपड़े से क्यों कवर की गई थी कार?

आपको बता दें कि विदेश दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति के वाहनों को कार्गो विमान से उतारने और निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के दौरान खास सावधानी बरती जाती है. गाड़ियों को मजबूत कवर या तिरपाल से ढकने का एक मकसद उनकी गोपनीयता बनाए रखना भी होता है, जिससे कार के डिजाइन और सेफ्टी से जुड़ी तस्वीरें या जानकारियां अनावश्यक रूप से सार्वजनिक न हों. इससे वाहनों को धूल, बारिश, तेज धूप और परिवहन के दौरान होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ