---विज्ञापन---

धू-धू कर जली बारातियों की बस, कई लोगों के जिंदा जलने की खबर, गाजीपुर में हाईटेंशन वायर से हादसा

Ghazipur high tension wire over bus: हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा और निःशुल्क इलाज करने की घोषणा की है।

---विज्ञापन---

Ghazipur high tension wire over bus: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक बस पर हाईटेंशन तार गिर गया। जिससे बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल करीब 35 लोग सवार थे, जिसमें से 25 लोग आग से झुलस गए हैं। अभी तक घायलों में से 6 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल बचाव कार्य स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने मरने वालों की संख्या अभी नहीं बताई है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और दमकलकर्मी राहत कार्य में जुटे हैं।

---विज्ञापन---

11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था

बताया जा रहा है कि मऊ के खिरिया काझा से बारात शादी के लिए गाजीपुर के मरदह में स्थित महाहर मंदिर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर बस के ऊपर आ गया। जिससे बस में तज धमाके के बाद आग लग गई। बस में सवार बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग चिल्लाते हुए मदद के लिए दौड़े।

---विज्ञापन---

गांव के लोगों ने की मदद 

शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गांव वालों ने आग लगने से झुलसे लोगों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर स्थानीय डीएम, पुलिस के आला अधिकारी और अन्य बचाव दल के लोग मौजूद हैं। बिजली विभाग ने तारों में करंट बंद कर दिया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

---विज्ञापन---

5 लाख मुआवजे का ऐलान

हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हृदय विदारक हादसा है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता और निःशुल्क इलाज करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई आई सामने

First published on: Mar 11, 2024 04:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola