BRICS समिट में एनर्जी सिक्योरिटी क्यों बना अहम मुद्दा? AI के विकास पर भी सहमति

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट के पहले दिन एनर्जी सिक्योरिटी पर हर ग्रुप देशों का फोकस रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से कई मुल्कों के विकास पर बुरा असर पड़ा है. साथ ही शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक की अहमियत पर भी जोर दिया.

BRICS @narendramodi

ब्रिक्स समिट 2026 (Photo-X/@narendramodi)

विज्ञापन

BRICS Nations Push Energy Security: ब्रिक्स देशों ने उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए मजबूत एनर्जी सिक्योरिटी की मांग की है. उन्होंने अलग-अलग सप्लाई सोर्सेज, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थिर ऊर्जा बाजारों पर जोर दिया है. ग्रुप ने ये भी माना कि फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) ग्लोबल एनर्जी मिक्स का हिस्सा बने रहेंगे, खासकर उभरते बाजारों और डेवलपिंग इकॉनमीज में.

एनर्जी सिक्योरिटी पर जोर

नई दिल्ली डेकलेरेशन ने ऐसी एनर्जी ट्रांजिशन को सपोर्ट किया जो ‘न्यायपूर्ण, व्यवस्थित, समान और समावेशी’ हों, साथ ही ग्रीनहाउस-गैस के इमिशन को कम करने की मांग की. इसने तकनीकी तटस्थता और “साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों” के सिद्धांत पर भी जोर दिया. घोषणापत्र के मुताबिक, एनर्जी सिक्योरिटी अलग-अलग सोर्स से बिना रुकावट एनर्जी फ्लो, स्थिर बाजारों और मजबूत सप्लाई चेन पर निर्भर करती है. ब्रिक्स ने अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिसमें सीमा-पार की सुविधाएं भी शामिल हैं, उनकी सुरक्षा की जरूरत पर भी जोर दिया.

विज्ञापन

ऊर्जा सुरक्षा की बात क्यों?

ब्रिक्स देशों ने ऊर्जा सुरक्षा पर इसलिए जोर दिया क्योंकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और समुद्री रास्तों पर जोखिम से तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है. कई विकासशील अर्थव्यवस्थाएं एनर्जी इंपोर्ट पर निर्भर हैं, इसलिए ईंधन की कीमतों और सप्लाई में अस्थिरता उनके विकास को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में BRICS ने एनर्जी सोर्सेज में विविधता, सिक्योर सप्लाई, मजबूत बुनियादी ढांचे और स्थिर ऊर्जा बाजारों की जरूरत बताई.

AI तकनीक पर भी बात

ब्रिक्स गुप ने मॉडर्न एनर्जी सिस्टम्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स के रोल पर भी फोकस. ऐसी तकनीकें बिजली-ग्रिड प्रबंधन को बेहतर बनाने, रिन्यूएबल पावर को जोड़ने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. ब्रिक्स ने स्मार्ट ग्रिड और एनर्जी स्टोरेज के लिए गाइडिंग सिद्धांतों का स्वागत किया. इसने स्मार्ट ग्रिड और ऊर्जा भंडारण के लिए एक स्वैच्छिक ‘ब्रिक्स डिजिटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने की भारत की पहल का भी समर्थन किया.

न्यूक्लियर, हाइड्रोजन और रिन्यूएबल एनर्जी

ब्रिक्स ग्रुप ने अलग-अलग देशों की हालात के आधार पर बैलेंस्ड और डाइवर्स एनर्जी पोर्टफोलियो की वकालत की. इसने एनर्जी सिक्योरिटी और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी, बायो-एनर्जी, फॉसिल फ्यूल, न्यूक्लियर पावर, हाइड्रोपावर, हाइड्रोजन, कम-कार्बन वाली तकनीकों और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को अहम माना. ब्रिक्स ने कम और जीरो इमिशन वाले हाइड्रोजन के लिए कॉमन स्टैडर्ड और सर्टिफिकेशन सिस्टम पर सहयोग को भी एनकरेज किया और हाइड्रोजन वैल्यू चेन पर एक ज्वॉइंट रिपोर्ट तैयार करने के चल रही कोशिशों का जिक्र किया.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ