---विज्ञापन---

BRICS का साझा घोषणापत्र जारी, नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर किसी देश ने नहीं जताई आपत्ति, सभी प्रस्ताव स्वीकार

BRICS का साझा घोषणापत्र जारी, नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर किसी देश ने नहीं जताई आपत्ति, सभी प्रस्ताव स्वीकार

---विज्ञापन---

BRICS का साझा घोषणापत्र जारी कर दिया गया है, नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर किसी देश ने आपत्ति नहीं जताई है  और सभी प्रस्ताव स्वीकार कर लिए गए हैं.  शिखर सम्मेलन के पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई

1. नई दिल्ली में वर्ल्ड लीडर्स की मुलाकात

ब्रिक्स देशों के नेता 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में मिले. भारत ने ‘लचीलेपन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) थीम के तहत इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें ग्रुप की सामूहिक ताकत, इनोवेशन और सतत विकास पर फोकस किया गया.

---विज्ञापन---

2. ब्रिक्स भावना को लेकर कमिटमेंट

नेताओं ने आपसी सम्मान, संप्रभु समानता, एकजुटता, लोकतंत्र, खुलेपन और आम सहमति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने शांति, समावेशी विकास और अधिक संतुलित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए राजनीतिक और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय, और सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने का संकल्प लिया.

चीन में होगा अगला ब्रिक्स समिट

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए सदस्य देशों के ग्रुप से मिडिल ईस्ट के संघर्ष में शांति लाने की रोल अदा करने की गुजारिश की. सरकारी टीवी चैनल CCTV के मुताबिक, शी ने कहा कि चीन इस रोल में दूसरे ब्रिक्स सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगा, क्योंकि ये जंग ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के अनुरूप नहीं है’. उन्होंने कहा कि चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

---विज्ञापन---

    खबर अपडेट की जा रही है…

    First published on: Sep 12, 2026 04:26 PM

    End of Article
    ---विज्ञापन---
    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola