Air India Flight Bomb Threat landed in Jaipur: फेस्टिव सीजन के दौरान फ्लाइट में बम होने की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। खासकर एयर इंडिया के विमानों को ऐसी धमकियां दी जा रही हैं। दुबई से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट में फिर से बम होने की सूचना मिली। फ्लाइट में 189 पैसेंजर्स सवार थे। इस खबर से हर किसी के होश उड़ गए। यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। दुबई से भारत आ रही इस फ्लाइट को आनन-फानन में राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। शनिवार की रात 12:15 बजे ईमेल के जरिए फ्लाइट में बम होने की जानकारी दी गई थी।
क्या है पूरा मामला?
जयपुर एयरपोर्ट पुलिस SHO संदीप बसेड़ा के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट IX-196 ने बीती रात दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट जैसे ही भारत की सीमा में दाखिल हुई, तभी एक ईमेल आया। जिसमें लिखा था कि इस फ्लाइट में बम है। लगभग 12:45 मिनट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी को यह मेल मिला और 1:20 बजे फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।
यह भी पढ़ें- 3 दिन में 18 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, ऐसी स्थिति में क्या करें यात्री?
लगातार 6 दिन से मिल रहीं धमकियां
खबरों की मानें तो सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसके बाद पूरी फ्लाइट की जांच हुई। फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक फेक मैसेज था।
10 से ज्यादा अकाउंट सस्पेंड
रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार लगातार छठे दिन फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। बम की धमकी देने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। पिछले 6 दिन में पुलिस ने 10 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट को सस्पेंड और ब्लॉक किया है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में भी बम की सूचना मिली थी, जिससे फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।
40 फ्लाइटों को मिला बॉम्ब अलर्ट
शुक्रवार को ही अकासा एयरलाइन की फ्लाइट QP 1366 को भी उड़ान से पहले सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। यह फ्लाइट बेंगलुरु से मुंबई के लिए रवाना हो रही थी। ऐसे में अलर्ट मिलने के बाद फ्लाइट की जांच की गई, जिससे फ्लाइट की उड़ान भी डिले हो गई। आंकड़ों की मानें तो पिछले कुछ दिनों में भारत से जुड़ी 40 फ्लाइटों में बॉम्ब अलर्ट भेजा जा चुका है। इस लिस्ट में एयरइंडिया के 4, विस्तारा के 2 और इंडिगो का 1 विमान शामिल है।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में बम है…सुन यात्रियों में हड़कंप मचा; दिल्ली से लंदन जा रहा था विस्तारा एयरलाइन का विमान
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines