'पार्टी की छवि खराब ना करें…' : आखिर TMC ने क्यों लगाई अपने सांसदों की 'क्लास'?

BJP सांसद अनुराग ठाकुर के बाद अब भाजपा नेता अमित मालवीय ने टीएमसी सांसदों पर संसद के भीतर स्मोकिंग करने का आरोप लगाया है.

mamta

टीएमसी ने अपने सांसदों से कहा है कि ऐसा कोई काम ना करें, जिससे पार्टी की छवि खराब हो.

विज्ञापन

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को पार्टी की ओर से फटकार लगाई गई है. सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के लोकसभा में नेता अभिषेक बनर्जी ने अपने सांसदों की क्लास लगाई है. उन्होंने अपने सांसदों से कहा कि ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे पार्टी की छवि खराब हो. बुधवार को अभिषेक बनर्जी ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई थी. अभिषेक बनर्जी ने सांसदों से बिना पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के किसी भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात नहीं करने के लिए कहा है. बता दें, टीएमसी सांसद रचना बनर्जी ने अपनी पार्टी के लोकसभा नेतृत्व को सूचित किए बिना रेल मंत्री से मुलाकात का समय लिया था.

इसके अलावा बनर्जी ने सांसदों से ये भी कहा कि पार्टी की अनुमति के बिना दूसरी पार्टी के नेताओं की शादी या पार्टियों में शामिल नहीं होंना. बता दें, शरद पवार के जन्मदिन की पार्टी में सांसद सौगत रॉय गए थे. वहीं, सांसद महुआ मोइत्रा नवीन जिंदल की बेटी की शादी में गई थीं.

विज्ञापन

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने सांसदों से कहा कि आप यहां टीएमसी के प्रतिनिधि के रूप में, अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में हैं, उसकी प्रतिष्ठा बनाए रखें.

इसी तरह जादवपुर से सांसद शाइनी घोष पर रेगुलर पार्टी में जाने का आरोप है तो कीर्ति आजाद पर लोकसभा में ई-सिगरेट पीने के आरोप लगे हैं. कीर्ति आजाद पर लोकसभा के भीतर ई-सिगरेट पीने का आरोप भाजपा नेता अमित मालवीय ने लगाया है. अमित मालवीय ने लोकसभा के भीतर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. हालांकि, वीडियो में ना सिगरेट, ना ही ई-सिगरेट दिख रही है, इसके अलावा उनके मुंह से भी धुआं निकलते नहीं दिख रहा. इसके बावजूद भी मालवीय ने कीर्ति आजाद पर संसद के भीतर स्मोकिंग का आरोप लगाया.

विज्ञापन

क्या बोले अमित मालवीय?

अमित मालवीय ने वीडियो के साथ एक्स पर लिखा है, ‘जिस टीएमसी सांसद पर अनुराग ठाकुर ने संसद के अंदर स्मोकिंग करने का आरोप लगाया था, वो कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आजाद हैं. उनके जैसे लोगों के लिए कानून और नियमों का कोई मतलब नहीं है. जरा इनकी हिमाकत तो देखिए, सदन में अंदर बैठे हुए ही अपने हाथ में ई-सिगरेट छुपा रहे हैं!’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘स्मोकिंग करना कोई गैर-कानूनी नहीं, लेकिन संसद में करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को अपने सांसद के दुर्व्यवहार पर सफाई देना चाहिए.’

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने भी लगाया था आरोप

पिछले गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सदन में टीएमसी सांसदों के स्मोकिंग करने की शिकायत की थी. अनुराग ठाकुर ने कहा था, ‘ई-सिगरेट पूरे देश में बैन हैं… फिर भी तृणमूल सांसद सदन में बैठकर स्मोकिंग कर रहे हैं.’ इसके बाद लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा था कि हमें संसदीय परंपराओं और नियमों का पालन करना चाहिए. यदि मेरे सामने ऐसे मामले आते हैं, तो मैं कार्रवाई करूंगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ