'जरा हिमाकत तो देखिए …' TMC सांसद का VIDEO शेयर कर BJP नेता अमित मालवीय ने फिर गरमाया संसद में स्मोकिंग का मामला

भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद संसद में बैठकर स्मोकिंग कर रहे हैं.

IMAGE (1)

भाजपा नेता अमित मालवीय ने टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का एक वीडियो शेयर किया है.

संसद में ‘धूम्रपान’ का मामला बुधवार को फिर गर्म हो गया. भाजपा नेता अमित मालवीय ने 35 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है. मालवीय ने दावा किया है कि टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं. वीडियो में कीर्ति आजाद लोकसभा के भीतर बैठे हैं. इस दौरान उनके चेहरे के जैसे एक्सप्रेशन थे, वो स्मोकिंग से मिलते-जुलते हैं. पहले वो अपने दाहिने हाथ की मुट्ठी बंद करते हैं और उसे मुंह तक ले जाते हैं, मुंह के पास वे अपने हाथ को पांच सेकंड तक रखते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में ना तो कोई सिगरेट और ना ही ई-सिगरेट दिख रही है. इसके अलावा वीडियो में मुंह से धुआं निकलते हुए भी नहीं दिख रहा.

विज्ञापन

बावजूद इसके, मालवीय ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद आजाद पर सदन के भीतर स्मोकिंग करने का आरोप लगाया. उन्होंने वीडियो के साथ एक्स पर लिखा है, ‘जिस टीएमसी सांसद पर अनुराग ठाकुर ने संसद के अंदर स्मोकिंग करने का आरोप लगाया था, वो कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आजाद हैं. उनके जैसे लोगों के लिए कानून और नियमों का कोई मतलब नहीं है. जरा इनकी हिमाकत तो देखिए, सदन में अंदर बैठे हुए ही अपने हाथ में ई-सिगरेट छुपा रहे हैं!’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘स्मोकिंग करना कोई गैर-कानूनी नहीं, लेकिन संसद में करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को अपने सांसद के दुर्व्यवहार पर सफाई देना चाहिए.’

पिछले सप्ताह क्यों उठा था ये मामला

बता दें, पिछले गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सदन में टीएमसी सांसदों के स्मोकिंग करने की शिकायत की थी. अनुराग ठाकुर ने कहा था, ‘ई-सिगरेट पूरे देश में बैन हैं… फिर भी तृणमूल सांसद सदन में बैठकर स्मोकिंग कर रहे हैं.’ इसके बाद लोकसभा स्पीकर बिरला ने सदन के सांसदों से गरिमा बनाए रखने के लिए कहा था. उन्होंने कहा था कि हमें संसदीय परंपराओं और नियमों का पालन करना चाहिए. यदि मेरे सामने ऐसे मामले आते हैं, तो मैं कार्रवाई करूंगा.

विज्ञापन

जब संसद परिसर में स्मोकिंग करते दिखे सौगत रॉय

पिछले हफ्ते एक और टीएमसी सांसद सौगत रॉय संसद परिसर में स्मोकिंग करते दिखे थे. तभी उनका सामना भाजपा सांसद गिरिराज सिंह और गजेंद्र शेखावत से हो जाता है. इस दौरान भाजपा सांसदों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए स्मोकिंग ना करने की सलाह दी. इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह पीठ पीछे सिगरेट को छिपाकर उनसे बहस करते हुए दिख रहे हैं. फिर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सदन के भीतर स्मोकिंग नहीं कर सकते, बाहर परिसर में कर सकते हैं.

विज्ञापन

जब भाजपा सांसदों ने रॉय से कहा कि आप खुद के साथ-साथ हमारा स्वास्थ्य भी खतरे में डाल रहे हैं तो टीएमसी सांसद ने दिल्ली के AQI का हवाला देते हुए उन पर पटलवार करने की कोशिश की.

विज्ञापन

2015 में भी हुआ था स्मोकिंग पर विवाद

इससे पहले भी 2015 में संसद के भीतर धूम्रपान को लेकर विवाद हुआ था. उस वक्त संदन के भीतर स्मोकिंग पर बैन लगा दिया गया था. सदन में मौजूद स्मोकिंग रूम को टीएमसी के कार्यालय में बदल दिया गया था. जिसके बाद सत्ता और विपक्ष दोनों के सांसदों ने तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से शिकायत की थी.

विज्ञापन

भारत में बैन है ई-सिगरेट

ई-सिगरेट का सेवन भारत में पूरी तरह से गैर-कानूनी है. साल 2019 में एक कानून आया था. जिसके तहत ई-सिगरेट के प्रोडेक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, सेल, डिस्ट्रीब्यूशन, स्टोरेज और एडवरटाइजमेंट को बैन किया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ