टेक्सटाइल, फार्मा, और ऑटो पार्ट्स, ट्रंप के 25% टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर ? निर्यात हुआ महंगा

Donald Trump: अमेरिका ने 1 अगस्त 2025 से भारत पर 25% टैरिफ और रूस से तेल व हथियार खरीदने के लिए एडिशनल जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इससे इंडिया से यूएस टेक्सटाइल, फार्मा, और ऑटो पार्ट्स निर्यात करना अब महंगा हो जाएगा।

trump, tariff, us tariff on india, donald trump, tariff news, trump tariffs, gift nifty live today, trump tariffs india, tariff on

अमेरिका के 25 फीसदी टैरिफ का इंडिया पर क्या असर?

विज्ञापन

US Tariff Impact on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से इंडिया पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है यहां के एक्सपोर्टर्स की टेंशन बढ़ गई है। बता दें अमेरिका ने पहले 1 अगस्त 2025 से भारत पर 25% टैरिफ और रूस से तेल व हथियार खरीदने के लिए एडिशनल जुर्माना लगाने की घोषणा की है, जो अब 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि अमेरिका के इस नए निर्देश का इंडिया पर क्या असर पड़ेगा और देश से यूएस के लिए क्या सामान निर्यात होता है?

विदेश व्यापार नीति के जानकारों की मानें तो ट्रंप के इस नए टैरिफ ‘बम’ से भारत के निर्यात व्यापार पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे भारतीय मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को तगड़ा नुकसान होगा। अमेरिका के इस टैरिफ से खासकर टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, और फार्मा उद्योग प्रभावित होगा। वहीं, ट्रंप के ऐलान के बाद विपक्ष ने भारत सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, वहीं, एक्सपोर्टर्स लॉबी भी अमेरिकी सरकार के अधिकारियों से संपर्क में है।

विज्ञापन

इंडिया की अर्थव्यवस्था और कारोबार पर क्या पड़ेगा असर?

अमेरिकी मीडिया के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के इंडिया पर 25% टैरिफ लगाने से इसके भारत के आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे दोनों पर गहरा प्रभाव दिखेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अमेरिका को करीब 7.29 लाख करोड़ रुपये का सामान निर्यात करता है। 1 अगस्त से नए नियम लागे होने पर इस सामान की लागत महंगी आएगी। इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि अमेरिका के इस नए आदेश से भारत पर रूस के बीच सालों पुराने संबंधों पर असर पड़ेगा। दरअसल, अमेरिका ने भारत के रूस से तेल और हथियार खरीदने को टैरिफ का प्रमुख कारण बताया है।

7542 लाख करोड़ रुपये के रत्न-आभूषण और 5866 लाख करोड़ रुपये के ऑटो पार्ट्स का होता है निर्यात

भारतीय कारोबारियों के अनुसार अमेरिका को निर्यात होने वाले सामान में टेक्सटाइल और फार्मास्यूटिकल्स के अलावा रत्न-आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी शामिल है। ऐसे में अब लागत बढ़ने पर उनकी परेशानी बढ़ेगी। आंकड़ों पर गौर करें तो भारत से 1.0056 लाख करोड़ रुपये का फार्मा, 5866 लाख करोड़ रुपये का ऑटो पार्ट, 7542 लाख करोड़ रुपये के रत्न-आभूषण और सीफूड का निर्यात होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ