ईरानी तेल खरीद पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, लिस्ट में शामिल ये नाम

US Sanctions Indian Companies: अमेरिका की ट्रंप सरकार ने बुधवार को कई भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस प्रतिबंध की वजह इनका ईरानी कंपनियों से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों का लेनदेन है।

SOURCE- NEWS 24

US Sanctions Indian Companies: अमेरिका ने ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पादों के कारोबार में शामिल होने की वजह से भारत की कई कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से लगभग 6 भारतीय कंपनियों पर असर देखने को मिल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि ये अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है।

विज्ञापन

बुधवार को हुई घोषणा

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा इन प्रतिबंधों की घोषणा बुधवार को की गई थी। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि भारतीय कंपनियों ने जानबूझकर ईरानी पेट्रोलियम उत्पाद की खरीद और मार्केटिंग के लिए लेनदेन की गतिविधियों को बढ़ाया है। प्रतिबंधित कंपनियों में देश के कुछ मुख्य पेट्रोकेमिकल व्यापारी भी शामिल है। दरअसल, अमेरिका इस समय ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की नीति से काम कर रहा है।

विज्ञापन

कौन-कौन सी कंपनियां शामिल हैं?

1.अलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Alchemical Solutions Pvt. Ltd)- अमेरिका द्वारा सबसे बड़ा आरोप इस कंपनी पर लगाया गया है। इस कंपनी पर 2024 में जनवरी और दिसंबर के बीच 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक दामों के ईरानी तेल उत्पादों का आयात करने का इलजाम लगाया गया है।

विज्ञापन

2.ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड (Global Industrial Chemicals Ltd)- इस कंपनी पर जुलाई 2024 में जुलाई महीने में आरोप लगाया गया था कि इन्होंने तकरीबन 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के मूल्यों के मेथनॉल और ईरानी पेट्रोकेमिकल के उत्पादों को खरीदा था।

3.जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड (Jupiter Dye Chem Pvt. Ltd)- ये कंपनी कथित तौर पर 49 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के मूल्य के टोल्यूनि समेत कई ईरानी उत्पादों का आयात कर चुकी है। कंपनी पर ये आरोप भी 2024 में लगाया गया था।

विज्ञापन

4.रमणिकलाल एस गोसालिया एंड कंपनी (Ramaniklal S Gosalia & Co)- इस कंपनी पर भी मेथनोल और टोल्यूनि समेत कई ईरानी पेट्रोकेमिकल्स को 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदने का आरोप लगा है।

5.परसिस्टेंट पेट्रोकेम प्रा. लिमिटेड (Persistent Petrochem Pvt. Ltd.)- इस कंपनी पर कथित तौर पर आरोप लगाया है कि इन्होंने अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ईरीन पेट्रोकेमिकल्स का आयात किया है।

विज्ञापन

6.कंचन पॉलिमर्स (Kanchan Polymers)- इस कंपनी पर 1.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा के ईरानी पॉलीथीन प्रोडक्ट्स खरीदने का आरोप लगाया गया है।

कंपनियों पर बैन लगने से भारत पर क्या असर होगा?

  • ट्रंप सरकार द्वारा प्रतिबंधित कंपनियां अब अमेरिका के साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं कर पाएंगी। ऐसे उनका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नुकसान होगा। ये कंपनियां मल्टीनेशनल सप्लाई चेन का हिस्सा है, इस वजह से इनकी विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होंगे।
  • कंपनियों पर प्रतिबंध लगने से वित्तीय नुकसान होना तय है। इससे विदेशी फंडिंग, पार्टनरशिप और फ्रॉड होने की संभावनाएं बढ़ती हैं। पेट्रोकेमिकल सेक्टर में अनिश्चितता बढ़ सकती है, खासकर उन कंपनियों के लिए जो अब तक ईरान के साथ व्यापार कर रही हैं।
  • इससे भारत और अमेरिका के संबंधों में भी तनाव पैदा हो सकता है। भारत अमेरिका और ईरान के बीच संतुलन बनाए रखने में मुश्किल का सामना कर सकता है।

ये भी पढ़ें- कैसे काम करता है एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम? ब्रिटेन में एक गड़बड़ी से 100 से ज्यादा फ्लाइट हो गईं कैंसिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ