---विज्ञापन---

देश angle-right

आधार कार्ड को लेकर गुड न्यूज! अब हर जगह AADHAR की कॉपी देने की जरूरत नहीं

अब से होटलों, दुकानों, एयरपोर्ट या किसी दूसरी जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, नया आधार ऐप लाॉन्च किया गया है, जिसके जरिए यूजर्स अपने आधार विवरण को डिजिटल रूप से वेरिफाई कर सकेंगे।

---विज्ञापन---

देश में आधार कार्ड हर जगह पर जरूरी है, जिसके बिना किसी भी होटल, दुकान या एयरपोर्ट पर आपका काम नहीं हो पाता है। हालांकि, सरकार ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसके बाद यूजर्स को किसी भी जगह पर फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने आधार विवरण को डिजिटल रूप से सत्यापित और शेयर कर सकेंगे। यानी इस ऐप के जरिए ही आपका चेहरा वेरिफाई किया जा सकेगा। इनकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। इस ऐप के बारे में जानिए सबकुछ।

एक टैप में मिलेगी पूरी जानकारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब केवल एक टैप से यूजर्स सिर्फ जरूरी डाटा ही शेयर कर सकते हैं। इससे आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत नहीं होगी। ऐप के जरिए चेहरे से ही आधार वेरिफाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आधार वेरिफिकेशन को ज्यादा आसान, तेज और ज्यादा सुरक्षित होगा। इसका इस्तेमाल ऐसा ही होगा, जैसे कहीं पर पेमेंट करने के लिए QR कोड को स्कैन किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: फ्री में होगी राशन कार्ड की e-KYC, फटाफट होगा काम, जानें आसान तरीका

---विज्ञापन---

कैसे किया जाएगा इस्तेमाल

इस ऐप के जरिए एक स्कैन में आपका पूरा डाटा निकलकर सामने आ जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद स्कैन करने के बाद फोन का कैमरा खुलकर सामने आ जाएगा। इसके बाद वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। आपको बता दें कि नए आधार ऐप को बीटा वर्जन में लॉन्च किया गया है। इसको आने वाले वक्त में सभी के लिए खोल दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! लिफ्ट में फंसे रहे बुजुर्ग मां-बाप, मदद के लिए फोन करती रही बेटी

First published on: Apr 09, 2025 02:35 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola